सेकंड हैंड प्लास्टिक वॉटर डिस्पेंसर की कीमत 41 हजार रुपये, लोगों ने सोशल मीडिया पर बनाया मजाक

Water dispenser

Social media viral : हमने देखा है अक्सर लोग अपने घर का पुराना सामान बेचते हैं। अगर कुछ नई चीज लेनी हो या फिर सामान ज्यादा हो, कहीं ट्रांसफर हो गया हो या उस सामान से मन भर गया हो तो लोग उसे बेच देते हैं। ऐसे पुराने सामान ज्यादातर सस्ते मिल जाते हैं और इसमें खरीदने वाले का भी फायदा होता है। सेकंड हैंड सामान के लिए मोलभाव भी किया जा सकता है।

सेकंड हैंड प्लास्टिक वॉटर डिस्पेंसर ऑन सेल

अब हम आपके सामने एक सिचुएशन रखते हैं…मान लीजिए कि आपको सेकंड हैंड प्लास्टिक का वॉटर डिस्पेंसर खरीदना या बेचना हो तो आप क्या कीमत रखेंगे। बाजार में नए डिस्पेंसर की कीमत आम तौर पर चार पांच हजार से लेकर सात आठ हज़ार तक होती है। तो ज़ाहिर तौर पर सेकंड हैंड की कीमत कम ही होगी। लेकिन हाल ही में बेंगलुरु में एक महिला ने इसके लिए जो कीमत तय की, वो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है।

कीमत सुनकर उड़ गए लोगों के होश

इस महिला ने फेसबुक पर ‘फ्लैट एंड फ्लैटमेट्स बैंगलोर’ ग्रुप में इस प्रोडक्ट को सेल के लिए रखा था और इसकी कीमत रखी थी 500 डॉलर यानी लगभग 41,000 रुपये। महिला ने लिखा था कि शहर से बाहर जाने के कारण वो इसे बेच रही हैं। लेकिन इसकी कीमत ने सभी के होश उड़ा दिए। इस कीमत में तो बाज़ार से नया और बेहतर तकनीक वाला वॉटर डिस्पेंसर खरीदा जा सकता है। महिला की ये पोस्ट फिलहाल सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है और लोग इसपर तरह तरह के मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। एक व्यक्ति ने लिखा है कि मैं तो दो बार यही वस्तु मुफ्त में दे चुका हूं तो दूसरा लिख रहा है क्या आप ईएमआई में पेमेंट स्वीकार करेंगीं। लोग जानना चाह रहे हैं कि आखिर इस वॉटर डिस्पेंसर में ऐसा क्या खास है जो उसकी इतनी भारी कीमत लगाई गई है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews