काफी स्टाइलिश है प्रियंका गांधी की बेटी मिराया, पिता ने 20वें बर्थडे पर फोटोज शेयर कर लिखा भावुक संदेश

काफी स्टाइलिश है प्रियंका गांधी की बेटी मिराया, पिता ने 20वें बर्थडे पर फोटोज शेयर कर लिखा भावुक संदेश

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की बेटी मिराया आज अपना 20वां जन्मदिन मना रही है। पिता रोबर्ट वाड्रा ने अपनी लाड़ली के लिए सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश लिखकर बधाई दी है।

पिता वाड्रा ने इस पोस्ट में मिराया के बचपन से लेकर अभी तक के फोटोज शेयर किए है, जिसमें मिराया काफी स्टाइलिश नजर आ रही है। उनके फोटोज को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह घूमने-फिरने की काफी शौकीन है।

रोबर्ट ने अपने पोस्ट में तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, “मेरी खूबसूरत, प्यारी बेटी मिराया को जन्मदिन की बधाई। तुम 20 साल की हो चुकी हो। तुम्हें देखकर जो पहला शब्द दिमाग में आता है, वो है निडर। तुम पूरी तरह से आत्मनिर्भर, हिम्मत ना हारने वाली, सौम्य स्वभाव की और अपने परिवार, दादा-दादी, दोस्तों और सबकी देखभाल करने वाली लड़की हो। तुम हर किसी के साथ दोस्ती और रिश्ते निभाती हो। तुम एक ऐसी पर्यावरण प्रेमी हो जो हर दिन सीखने, सहेजने और बनाने में भरोसा रखती हो। मुझे तुम पर बहुत गर्व है। मैं हर तरह से, हर दिन तुम्हारी मदद करने के लिए खड़ा हूं। मुझे लगता है कि मैं तुमसे बहुत कुछ सीख सकता हूं। मुझे यकीन है कि यह साल तुम्हारे लिए कई नए अवसर लेकर आया है, जो काफी रोमांचक रहने वाला है। उम्मीद करता हूं ये तुम्हारा अब तक का सबसे अच्छा साल हो और हमारा प्यार, दोस्ती और बॉन्ड पहले से कहीं ज्यादा मजबूत हो जाए, माई लव।”

View this post on Instagram

A post shared by Robert Vadra (@robert_vadra)

पिता रोबर्ट वाड्रा के अलावा मिराया के भाई रेहान वाड्रा ने भी अपनी बहन के बर्थडे पर तस्वीर शेयर की है, जिसमें मिराया समंदर किनारे बैठी नजर आ रही हैं।

आपको बता दे, सोनिया और राजीव गांधी की बेटी प्रियंका गांधी ने रोबर्ट वाड्रा से शादी की थी। प्रियंका और रोबर्ट के दो बच्चे है, जिसमें 21 वर्षीय रेहान और 20 वर्षीय मिराया शामिल है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews