जब विदेशियों को ‘कांटा लगा,’ Video देखकर आपके भी पैर थिरक उठेंगे

जब विदेशियों को ‘कांटा लगा,’ Video देखकर आपके भी पैर थिरक उठेंगे

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। फिल्म समाधि का ‘कांटा लगा’ अपने समय का हिट गीत था। लेकिन उसके रीमिक्स ने उसे नई जेनरेशन का भी फेवरेट बना दिया। शेफाली जरीवाला पर पिक्चराइज़ वीडियो एल्बम सुपरहिट था और बाद में इसके कई वेरिएंट आ गए। ये आज भी यंगस्टर्स के लिए एक ऑलटाइम फेवरेट डांस नंबर है और अक्सर ही पार्टी, पब या डिस्को में सुनाई देता है। लेकिन ये गीत सिर्फ हमारे यहां नहीं, विदेशों में भी काफी लोकप्रिय है।

ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुछ विदेशी ‘कांटा लगा’ पर झूमकर डांस कर रहे हैं। ये ओरिजनल सॉन्ग पर परफॉर्म कर रहे हैं और ग्रुप US Dad Ricky Pond का है जो अक्सर ही बॉलीवुड गानों पर ठुमके लगाते दिख जाते हैं। रिकी पॉन्ड अमेरिका के वाशिंगटन से हैं और बॉलीवुड सॉन्ग्स के बड़े फैन है। वो अक्सर ही अलग अलग गीतों पर डांस करते हुए अपने वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। कांटा लगा में उनके साथ और भी लोग हैं और सभी पूरी मस्ती और एक्स्प्रेशंस के साथ नाच रहे हैं। हमें यकीन है इस वीडियो को देखने के बाद आपका भी मन डांस करने का करने लगेगा।

View this post on Instagram

A post shared by Ricky Pond (@ricky.pond)

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews