Video : बिछड़े हुए चिंपैजी भाई बहन जब मिले तो ऐसा था नजारा, देखकर पिघल जाएगा दिल

Video : बिछड़े हुए चिंपैजी भाई बहन जब मिले तो ऐसा था नजारा, देखकर पिघल जाएगा दिल

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। जानवरों का भी दिल होता है, इमोशंस होते हैं। हाल ही में एक वीडियो सामने आया है जिसमें ये बात साफ झलक रही है। इस वीडियो में दो चिंपैंजी भाई-बहन (chimpanzee siblings) एक दूसरे से मिल रहे हैं और ये नजारा दिल को छू लेने वाला है। जिस तरह से ये एक दूसरे से मिले…लोग वीडियो देखकर इमोशनल हो रहे हैं।

ये भाई बहन  बिछड़ गए थे। एक बचाव अभियान (rescue operation) के बाद दोनों फिर मिले तो एक दूसरे से लिपट गए। ये बार बार एक दूसरे को चूमते, प्यार करते और गले मिलते दिख रहे हैं। ये दृश्य बेहद मार्मिक है। ट्विटर (Twitter) पर ये वीडियो ‘Buitengebieden’ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इसके कैप्शन में लिखा है कि कैद से छुड़ाने के बाद दोनों को दो अलग जगह पर इलाज के लिए भेजा गया था। इसके बाद फिर से उन्हें मिला दिया गया। ये वीडियो इंटरनेत पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसपर बेहद भावुक कमेंट्स कर रहे हैं।

https://twitter.com/buitengebieden/status/1533038107913863168?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1533038107913863168%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fndtv.in%2Fzara-hatke%2Fchimpanzee-siblings-reunite-after-rescue-mission-video-goes-viral-on-social-media-3045819

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews