शराब की होम डिलीवरी पड़ी महंगी, शबाना आजमी हुई ऑनलाइन ठगी का शिकार

शराब की होम डिलीवरी पड़ी महंगी, शबाना आजमी हुई ऑनलाइन ठगी का शिकार

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। कई बार सेलेब्स भी ऑनलाइन धोखाधड़ी का शिकार हो जाते हैं और अब इन्हीं में नाम जुड़ गया है मशहूर अभिनेत्री शबाना आजमा का। उन्होनेन खुद ट्विटर पर इस बात की जानकारी दी।

महिला के घर गलती से डिलीवर हुए सैंकड़ों Amazon पार्सल, ब्लॉक हुआ घर का रास्ता

शबाना आजमी ने एक शराब डिलीवरी ऐप पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया। उन्होने अपनी पोस्ट में लिखा है कि लिविंग लिक्विड्ज नाम की कंपनी से उन्होने कुछ अल्कोहल ऑर्डर की थी। इसके लिए उन्होने पूरा पेमेंट भी कर दिया था, लेकिन उसकी डिलीवरी आज तक नहीं हुई है। इतना ही नहीं, कंपनी वालों ने उनका फोन उठाना भी बंद कर दिया है। इसी के साथ शबाना आजमी ने वो अकाउंट नंबर भी दिया है जिसमें उन्होने पेमेंट की थी।

हालांकि बाद में उन्होने बाद में एक और ट्वीट किया और लिखा कि “लिविंग लिक्विड्ज के मालिक को ट्रेस कर लिया गया है और पाया गया कि जिन्होने मुझसे पैसे लिये थे उनका इस कंपनी से कोई लेना देना नहीं था। मैं मुंबई पुलिस और साइबर क्राइम से गुजारिश करती हूं कि ऐसे ठगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।” बता दें कि इससे पहले भी अक्षय खन्ना, नरगिस फाखरी, करण ग्रोवर जैसे सेलेब्रिटी ऑनलाइन ठगी का शिकार हो चुके हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews