शशि थरूर ने ट्वीट किया शादी का अनोखा विज्ञापन, दुल्हन को चाहिए वैक्सीनेटेड दूल्हा

bhopal

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। अब तक आपने शादी के कई विज्ञापन देखे होंगे जिनमें भावी दूल्हा दुल्हन को लेकर तरह तरह की डिमांड रखी जाती है। किसी को गोरी, जॉब वाली, मॉडर्न या घरेलू लड़की चाहिए तो किसी को अच्छा कमाने वाला, विदेश में सेटल्ड या फिर हैंडसम लड़का। लेकिन कोरोना काल ने इस फेहरिस्त में एक मांग और जोड़ दी है। हाल ही में एक मेट्रोमोनियल विज्ञापन छपा है जिसमें लड़की ने कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज ले ली हो। इस विज्ञापन को शेयर किया है कांग्रेस नेता शशि थरूर ने।

शिवराज सरकार का बड़ा फैसला, प्रॉपर्टी टैक्स, पानी के बिल और नगरीय निकायों की प्रॉपर्टी के किराए में राहत

शशि थरूर हर तरह के मुद्दों पर अपनी बेबाक राय रखते हैं। इसी के साथ वो अक्सर सोशल मीडिया पर मजेदार पोस्ट भी शेयर करते रहते हैं। इसी सिलसिले में उन्होने एक अंग्रेजी अखबार में छपा शादी का इश्तेहार शेयर किया है जिसमें लड़की ने अपने भावी पति को लेकर जो शर्तें रखी हैं उनमें एक है कि लड़के ने कोरोना वैक्सीन के दोनों डोज लिए हों और वो भी सिर्फ कोविशील्ड। इस विज्ञापन को शेयर करते हुए शशि थरूर ने लिखा है ‘वैक्सीनेटेड दुल्हन वैक्सीनेटेड दूल्हा चाहती है। कोई शक नहीं कि वो शादी के तोहफे में एक बूस्टर शॉट मांगे। क्या ये न्यू नॉर्मल है?’ उनके ट्वीट पर अब कई मजेदार रिएक्शन आ रहे हैं। कोई इसे वक्त की मांग बता रहा है तो कोई समझदारी। बहरहाल, चाहे जो हो लेकिन ये तो तय है कि कोरोना संकट ने हमारे जीवन से सभी पहलुओं को बदलकर रख दिया है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews