Video : अपने चूज़ों को छोड़ मुर्गी कर रही थी बिल्ली के बच्चों की देखभाल, वीडियो वायरल

Video : अपने चूज़ों को छोड़ मुर्गी कर रही थी बिल्ली के बच्चों की देखभाल, वीडियो वायरल

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। सोशल मीडिया ऐसी शै है जहां तरह तरह के शानदार और कभी कभी अजीबोगरीब वीडियो भी देखने को मिलते हैं। यहां वाइल्ड लाइफ लवर्स के लिए भी बहुत सारे जानकारीप्रद और क्यूट वीडियो शेयर होते रहते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है जिसमें एक मुर्गी अपने चूजों को छोड़ बिल्ली के बच्चों की रखवाली कर रही है।

भारतीय पहलवान निशा दहिया की हत्या की खबर गलत, वीडियो जारी कर दी जानकारी

ये वीडियो इंस्टाग्राम पर viral_cute_cat नाम के पेज से शेयर किया गया है। इसमें देखा जा सकता है कि एक मुर्गी (Hen) बहुत ही आराम से बैठी है और जब एक शख्स उसके पंखों को हटाता है तो नजर आता है कि मुर्गी ने अपने पंखों के नीच बिल्ली के तीन बच्चों (Kittens) को सुरक्षित ढंककर रखा था। इस वीडियो को देखकर लोग हैरान हैं कि आखिर मुर्गी अपने बच्चों को छोड़ बिल्ली के बच्चों की देखरेख क्यों कर रही है। इस क्यूट वीडियो को लोगों का ढेर सारा प्यार भी मिल रहा है और कई सारे लाइक्स और कमेंट आ रहे हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews