पुरानी फिल्मों में कैसे तैयार होते थे special effect, देखिये रोचक वीडियो

पुरानी फिल्मों में कैसे तैयार होते थे special effect, देखिये रोचक वीडियो

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। फिल्म निर्माण एक बड़ा टीम वर्क है। इसके लिए बहुत सारे संसाधन और मेहनत लगती है। कलाकारों की एक्टिंग से साथ फिल्मों में स्पेशल इफेक्ट के लिए अलग से विशेषज्ञ होते हैं। इस विजुअल ट्रिक के लिए आज आधुनिक तकनीक मौजूद है। SFX, SPFX, F/X, FX की मदद से काफी कुछ तैयार किया जाता है। लेकिन पहले ये सुविधाएं मौजूद नहीं थी।

Video : खरगोश ने दी बड़ी सीख, यूं ही चलने से नहीं मिलती मंजिल

तो पुरानी फिल्मों में किस तरह खतरनाक या अविश्वनीय दृश्यों को फिल्माया जाता है। उस समय जब शूटिंग के समय ही ज्यादा से ज्यादा रियलिस्टिक पिक्चराइजेशन का दबाव होता था, तब ये सीन कैसे फिल्माए जाते होंगे। आज हम आपके लिए एक बानगी लेकर आए हैं कि पहले फिल्मों की शूटिंग के दौरान क्या क्या किया जाता था।

इस वीडियो में कुछ फिल्मों के फिल्मांकन के दृश्य कैद है। इनमें देखा जा सकता है कि ऊंचे टॉवर पर लटका हुआ दिखाने के लिए किस तरह व्यवस्था की जाती थी। चार्ली चैपलिन की फिल्म का एक सीन बड़ा ही मजेदार है। उसे फिल्माने के लिए तो खास इंतजाम किए गए हैं। वहीं एक लड़की की पलके झपकाने के लिए भी उस समय के स्पेशल इफेक्ट का इस्तेमाल किया गया है।

https://twitter.com/old5choolcool/status/1555966892455604224?s=20&t=D-TrID5NnfsDCVWJVnP6_Q

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews