टाइगर श्रॉफ ने ‘वंदे मातरम’ पर इस तरह किया सेल्यूट, देखते रह गए लोग

टाइगर श्रॉफ ने ‘वंदे मातरम’ पर इस तरह किया सेल्यूट, देखते रह गए लोग

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) ने अपनी फिटनेस और डासिंग स्टाइल के लिए जाने जाते हैं। उनकी फिल्मों के स्टंट सीन और डांस काफी पॉपुलर होते हैं। अब डांसिंग से साथ टाइगर सिंगिंग में भी किस्मत आजमाने निकले हैं। स्वतंत्रता दिवस से पहले उन्होने अपनी आवाज में ‘वन्दे मातरम’ (Vande Mataram) गीत गाया है इसे रिलीज किया है। साथ ही उन्होने अपने इसी गाने पर एक स्टंट करते हुए वीडियो भी शेयर किया है।

इस वीडियो में स्टंट करते हुए वंदे मातरम गीत के बोल पर टाइगर श्रॉफ सेल्यूट करने नजर आ रहे हैं। हवा में कलाबाजी खाते हुए इस स्टंट में उनकी फिटनेस और एनर्जी बखूबी दिख रही है। उनका ये खास अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इस वीडियो के साथ टाइगर कैप्शन में लिखा है “वन्दे मातरम पर आप लोग जो भी रील बना रहे हैं उसे मैं देख रहा हूं और पसंद कर रहा हूं।”

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews