Thumbs Up गोलगप्पे : कोल्ड ड्रिंक में मसाले डालकर खिलाई पानी पूरी, देखिए वीडियो

Thumbs Up गोलगप्पे : कोल्ड ड्रिंक में मसाले डालकर खिलाई पानी पूरी, देखिए वीडियो

Thumbs Up Golgappa : गर्मियों का मौसम आ गया है साथ ही कोल्डड्रिंक्स का भी। कोल्डड्रिंक के भी सबसे अपने शौक होते हैं..कई लोग इसे अलग अलग तरीके से पीना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी कोल्डड्रिंक के गोलगप्पे खाए हैं। ये थोड़ा अलग या किसी किसी को अजीब भी लग सकता है..लेकिन फूड एक्सपेरिमेंट करने वालों को कुछ न कुछ नया चखना हमेशा अच्छा लगता है।

गोलगप्पे, पानी पुरी, पानी बताशा, पुचके, फुचका, फुचकी…ये चटपटा देसी स्नेक्स भला किसे पसंद नहीं होगा। कहीं इसमें आलू भरा जाता है तो कहीं चने, अलग अलग जगह पर फिलिंग के साथ सबसे खास है चटखारेदार पानी जिसमें पुदीना,जलजीरा, इमली की चटनी जैसी तमाम चीजें होती हैं। लेकिन क्या आपने कभी  गोलगप्पे में थम्स अप भरकर खाया है। इन दिनों इस डिश के साथ काफी प्रयोग होने लगे हैं और ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में एक पानीपुरी वाला भगोने में थम्स अप डालता दिख रहा है। इसके बाद वो उसमें कुछ मसाले भी मिलाता है। फिर गोलगप्पे में आलू और थम्स अप भरकर खिलाता है। इसे खाने वाली महिला का कहना है कि ये स्वाद उन्हें बेहद पसंद आया। खैर अब ये तो स्वाद की बात है..इसमें सबकी अपनी चॉइस है। लेकिन इस वीडियो पर लोगों के कई मजेदार कमेंट्स आ रहे हैं। किसी ने कहा है कि ‘ये देखने के बाद मैं सो नहीं पाऊंगा’ तो कोई कह रहा है कि ‘मै रो रहा हूं।’ फिलहाल ये वीडियो वायरल हो रहा है और आप भी चाहें तो इस गर्मी ये प्रयोग कर देख सकते हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews