Video : 80 साल बाद मिलीं दो सहेलियां, वीडियो देखकर हो जाएंगे इमोशनल

Video : 80 साल बाद मिलीं दो सहेलियां, वीडियो देखकर हो जाएंगे इमोशनल

Two friends met after 80 years : दोस्ती इस संसार का सबसे सुंदर रिश्ता है। इसमें दो लोग अपनी मर्जी से, अपनी खुशी से शामिल होते हैं। हम अपने दोस्त खुद चुनते हैं और एक समय के बाद वो हमारी जिंदगी का हिस्सा बन जाते हैं। अपने खास दोस्तों के साथ हम जीवन के हर सुख दुख बांटते हैं, वो दोस्त ही होते हैं जो हमे हमारी कमजोरियों और गलतियों के साथ स्वीकारते हैं। हमने ऐसी कई मिसालें देखी हैं, जहां दोस्ती के लिए लोगों ने अपनी जान तक दे दी है। इसीलिए कहा जाता है कि जीवन में कम से कम एक अच्छा दोस्ता होना बहुत जरुरी है।

आज हम दोस्ती का ऐसा ही सुंदर वीडियो आपके लिए लेकर आए हैं। इसमें दो सहेलियां 80 साल बाद एक दूसरे से मिल रही हैं। वीडियो इंस्टाग्राम पर mukilmenon नाम के यूज़र ने शेयर किया है और हम देखते हैं कि बुजुर्ग महिला एक घर में जाती हैं, वहां उनकी हमउम्र एक और महिला बैठी है। वो दोनों मिलती हैं और अचानक ही चहक उठती हैं। ये दोनों बचपन की दोस्त हैं और करीब 80 साल बाद इनकी मुलाकात हो रही है।

ये बहुत ही भावुक करने वाले क्षण हैं। मिलने के बाद ये दोनों देर तक बातें करती हैं, एक दूसरे को स्पर्श करती हैं और एक दूसरे को आशीष भी देती हैं। इस दौरान उनके परिवार वाले भी आते हैं और उनकी इस खुशी में शामिल होते हैं। वीडियो में दिख रहा है कि वो किसी को इशारे से अपनी दोस्ती के बारे में बता भी रही हैं। सोशल मीडिया पर अपलोड होने के बाद ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों को दो सहेलियों की ये मुलाकात इमोशनल कर रही है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews