Video : जब मोबाइल गेम खेलने के लिए मचल गया बंदर का बच्चा, देखिये वीडियो

Video : जब मोबाइल गेम खेलने के लिए मचल गया बंदर का बच्चा, देखिये वीडियो

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। आजकल हर अभिभावक की सबसे बड़ी चिंता है बच्चों को लगी मोबाइल की आदत। इन्हें मोबाइल की ऐसी लत लगी है कि न वो डांट से छूटती है न ही प्यार से। खासकर कई बच्चे तो खाना ही तब खाते हैं जब उनके हाथों में मोबाइल हो। ऑनलाइन गेम्स और वीडियो देखने की इस बीमारी से माता पिता खासे परेशान हैं।

ग्वालियर नगर परिषद के चुनाव में दो पर भाजपा और एक पर कांग्रेस का बना अध्यक्ष

कोरोना काल में ऑनलाइन क्लासेस के कारण बच्चों का स्क्रीन टाइम और बढ़ गया है। विशेषज्ञों का भी कहना है कि इतना ज्यादा मोबाइल और लैपटॉप चलाना उनकी आंखों के साथ मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी ठीक नहीं। इस कारण उनमें स्ट्रेस, चिड़चिड़ापन, गुस्से जैसे लक्षण पैदा हो रहे हैं। तकनीक को जल्द से जल्द सीखने की होड़ उनकी मासूमियत को भी खत्म कर रही है। बच्चे जैसे ही अबोधता से बाहर आते हैं उनके सामने मोबाइल के रुप में एक नई दुनिया होती है और वो इसे ही सच मान बैठते हैं। ऐसे में कई तरह की मानसिक समस्या भी हो सकती है।

आज जो वीडियो हम आपको दिखाने जा रहे हैं वो इसी बात का विस्तार है। मोबाइल सिर्फ इंसान के बच्चों को नहीं, जानवरों के बच्चों को भी पसंद आने लगा है। इस वीडियो में एक बंदर और उसका बच्चा नजर आ रहा है और सामने कोई शख्स है जिसके हाथ में मोबाइल है। बंदर का बच्चा बार बार उस मोबाइल को छीनने की कोशिश कर रहा है। बंदर उसे पकड़कर पीछे खींच रहा है लेकिन वो मानने को तैयार नहीं। वो बार बार मोबाइल को हाथ में लेने की कोशिश कर रहा है। इससे पहले भी हम कुछ जगहों पर बंदर को मोबाइल चलाते देख चुके हैं। बंदर में किसी भी चीज की नकल करने की क्षमता बहुत होती है और इसीलिए वो मोबाइल को लेकर भी इंसानों की तरह हरकतें करता है।

https://twitter.com/FredSchultz35/status/1557096242827649026?s=20&t=Jp1JpYt7WtsYAIhgf1tkwg

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews