Video : बिल्ली और कुत्ते ने मिलकर बचाई गोल्डन फिश की जान, ‘जानवरियत’ की मिसाल

Video : बिल्ली और कुत्ते ने मिलकर बचाई गोल्डन फिश की जान, ‘जानवरियत’ की मिसाल

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। अगर कभी कोई मनुष्य बुरा काम करता है तो हम उसकी तुलना जानवर से करने लगते हैं। ‘इंसानियत बची ही नहीं’ ‘पाशविक कार्य’ ‘जानवरों जैसी हरकत’ ‘पशुतुल्य आचरण’ जैसी उपमाएं देने लगते हैं। लेकिन जानवर भावहीन या संवेदनहीन नहीं होते। उनमें भी इमोशन्स होते हैं और वो कई बार इंसानों से बेहतर तरीके से इसका निबाह करते हैं।

अब यात्रियों का डेटा बेचकर पैसा कमाएगी IRCTC? तैयार किया नया प्लान

आज हम आपको ऐसा ही एक वीडियो दिखाने जा रहे हैं। एक टब है जिसमें एक गोल्डन फिश तैर रही है, टब से बाहर एक और गोल्डन फिश पड़ी हुई है। शायद वो तैरते हुए उछली होगी और बाहर आकर गिर गई। पास ही एक बिल्ली खड़ी है और वो मछली को देख रही है। लेकिन उसका इरादा शिकार का नहीं, वो कोशिश कर रही है किसी तरह मछली को उठाकर वापिस टब में डाल सके। लेकिन ये उससे हो नहीं रहा है।

तभी एक भारी भरकम कुत्ता आता है। वो मछली को देखता है और उसे अपने मुंह में लेता है। यहां ये कुत्ता एकदम से हीरो बन जाता है जब वो अपने मुंह में उठाकर मछली को टब में वापिस डाल देता है। इतना ही नहीं, बिल्ली और कुत्ता ये भी कन्फर्म करते हैं कि वो फिर से तैरने लगी है। ये बहुत ही प्यारा और सीख देने वाला वीडियो है जहां एक जीव दूसरे की मदद कर रहा है। जबकि मछली दोनों में से किसी के भी मुंह का निवाला बन सकती थी। लेकिन इन्होने अपने ‘जानवरियत’ एकदम अच्छे से निभाई और हम इंसानों के लिए भी एक मिसाल पेश की है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews