Video : पति ने पत्नी को दी Ring को बेटी को हुई जलन, इस तरह जताया गुस्सा

Video : पति ने पत्नी को दी Ring को बेटी को हुई जलन, इस तरह जताया गुस्सा

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। बच्चे अपने माता पिता के सबसे करीब होते हैं और अक्सर उनकी नकल करते भी देखे गए हैं। लेकिन बच्चों को सारा अट्रेक्शन भी खुद ही चाहिए और वो चाहते हैं कि सब हमेशा उन्हें ही प्यार करे। ऐसे में कई बार अगर माता पिता एक दूसरे के साथ बातचीत में व्यस्त हो जाएं या फिर कहीं और मशगूल हों और बच्चों पर ध्यान न दें, तो बच्चों का रिएक्शन काफी मजेदार होता है।

ऐसा ही एक फनी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें पति अपनी पत्नी को अंगूठी (Ring) गिफ्ट कर रहा है। पति ने घुटनों पर बैठकर पत्नी के सामने रिंग पेश की जिससे पत्नी तो खुश हो गई, लेकिन सोफे पर पीछे खड़ी छोटी बेटी को ये बात नागवार गुज़री। जैसे ही उसके पापा ने मम्मी को रिंग पहनाई, बच्ची बिफर गई और गुस्से में पैर पटकते हुए अंदर चली गई। उसे मनाने के लिए उसकी मम्मी अंदर गई और रोती हुई बेटी को बाहर लेकर आई। इसके बाद पापा ने बेटी को भी ठीक उसी अंदाज में एक रिंग गिफ्ट की, जैसे कि अपनी पत्नी को की थी। इसपर बच्ची खुश हो गई और वीडियो के आखिर में वो ये बात कहती भी नजर आ रही है कि उसकी रिंग बड़ी है। इंस्ट्राग्राम पर इस वीडियो को 13 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है और लोगों को ये काफी पसंद आ रहा है।

View this post on Instagram

A post shared by Sarang (@hungrysarang)

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews