‘वर्दी उतार बताता हूं, बीच से चीर दूंगा’ पुलिसकर्मी को धमकाते युवक का वीडियो वायरल

पुलिसकर्मी

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट।सोशल मीडिया पर एक वीडियो (Video Viral) तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अपने पत्नी के साथ खड़ा एक युवक टैफिक पुलिसकर्मी (Traffic Police) को धमकी ‘वर्दी उतार, बीच में से चीर दूंगा’ देते हुए नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि ट्रैफिक पुलिस ने सड़क पर गाड़ी खड़ी करने के चलते व्हील क्लैम्प लगा दिया था। इसी बात से बौखलाए युवक ने सड़क पर पुलिसकर्मी को धमकी दे डाली,इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वही इस पुलिस ने दोनों के खिलाफ FIR दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़े.. माइनिंग को लेकर सीएम शिवराज सिंह का बड़ा फैसला, केंद्रीय मंत्री से भी की ये मांग

मिली जानकारी के अनुसार, घटना 8 जुलाई गुरुवार महाराष्ट्र के मुंबई की है। यहां एक कपल ने मीरा रोड के नो-पार्किंग जोन में अपनी कार खड़ी की थी। इलाके में ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने गाड़ी को उठाकर ले जाने के लिए व्हील क्लैंप फिट किया ही था कि इस दौरान  कपल मौके पर पहुंच गए और पुलिसवाले से गुंडागर्दी करने लगे। युवक ने तो पुलिसकर्मी को वर्दी फाड़ने की धमकी दे डाली।

वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक चिल्लाते हुए कह रहा है कि मैं बीच से चीर दूंगा, वर्दी उतार फिर बताता हूं। पति-पत्नी का बीच सड़क पर हाई प्रोफाइल ड्रामा सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। हालांकि, पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एक अन्य वीडियो में आरोपी को हवालात में रोते हुए देखा जा सकता है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews