Video : जान से प्यारा मोबाइल, लड़की के ऊपर से गुज़र गई ट्रेन और वो करती रही फोन पर बात

Video : जान से प्यारा मोबाइल, लड़की के ऊपर से गुज़र गई ट्रेन और वो करती रही फोन पर बात

Train passed over girl : आज के समय में एक नई बीमारी तेजी से फैल रही है। ये एक तकनीकी बीमारी है जिसका नाम है मोबाइल। कोई भी चीज जब तक हमारे काम आ रही है और मदद कर रही है, तब तक ही उसका उपयोग है। लेकिन अगर वो हमारी लत बन जाए और उसके कारण हमारा जीवन गलत तरह से प्रभावित होने लगे, तो निश्चित ही वो एक बीमारी का रूप ले लेती है। और इन दिनों मोबाइल की लत सबसे खतरनाक तरीके से बढ़ रही है। हाल ये है कि ये कई हादसों की वजह भी बनता जा रहा है।

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो इसका भयावहता को और उजागर करता है। इस वीडियो में हमें किसी प्लेटफॉर्म से एक मालगाड़ी गुजरती दिख रही है। ये बिल्कुल सामान्य दृश्य है। लेकिन जैसे ही मालगाड़ी निकल जाती है, अचानक ही पटरी पर एक लड़की लेटी हुई दिखाई देती है। ये पूरी ट्रेन उस लड़की के ऊपर से गुजर गई है। लेकिन इतनी बड़ी घटना हो जाने के बाद भी लड़की लगातार मोबाइल पर बात कर रही है। ट्रेन के आने पर वो ट्रैक पर लेट गई थी, लेकिन अगर जरा भी चूक हो जाती तो उसकी जान नहीं बचती।

लेकिन हैरानी की बात ये है कि लड़की पूरी ट्रेन गुजरने के दौरान और उसके बाद भी फोन पर बात करती रही। उसके हाथ से मोबाइल नहीं छूटा। न ही उसे इस बात का अहसास हुआ कि वो मौत को छूकर आई है। वो तो बस फोन पर बात करती रही और इस तरह उठकर चल दी, जैसे कुछ हुआ ही नहीं। ये एक दिल दहलाने वाला वीडियो है और इसे देखकर किसी की भी रूह कांप जाएगी। ये वीडियो वायरल है और इसे लाखों व्यूज मिल चुके हैं। इसपर लोग तरह तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। लोग लड़की पर गुस्सा भी निकाल रहे हैं और कई उसका मजाक भी उड़ा रहे हैं। लेकिन ये बात गुस्से या मजाक भर जितनी नहीं है। ये एक भयावह संकेत है कि किसी को अपनी जान से ज्यादा मोबाइल प्यारा है। इससे पहले भी इस तरह की घटनाएं सामने आई हैं कि मोबाइल नहीं देने पर बच्चों ने सुसाइड कर लिया या ऐसा ही कोई घातक कदम उठाने की कोशिश की। ये वीडियो भी उसी की बानगी है और हमारे लिए एक वॉर्निंग बेल भी है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews