Video : जब रोते हुए बच्चे को दोस्त ने लगाया गले, दिल जीत लेगी ये मासूमियत

Video : जब रोते हुए बच्चे को दोस्त ने लगाया गले, दिल जीत लेगी ये मासूमियत

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। कहते हैं एक स्पर्श हजार शब्दों के बराबर होता है। कई बार जो बार हम जबान से नहीं कह पाते, तसल्ली भरा हाथ रखकर कह सकते हैं। खासकर अगर कोई उदास है, दुखी है तो उसे गले लगाना सबसे अच्छा तरीका है दिलासा देने का। ये बात बड़े ही नहीं, बच्चे भी अच्छी तरह समझते हैं।

ऐसा ही एक क्यूट वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दो बच्चे दिखाई दे रहे हैं। एक बच्चा रो रहा है तो दूसरा उससे पूछता है क्या तुम ठीक हो। रोता हुआ बच्चा कहता है ‘हां’ तो दूसरा बच्चा कहता है कि ‘तुम्हें एक हग की जरूरत है’ और उसे गले से लगा लेता है। ये बहुत ही प्यारा वीडियो है जिसमें दो बच्चे एक दूसरे के इमोशन्स को बिल्कुल ठीक ठीक समझ रहे हैं और उसपर सही तरह से रिस्पॉन्ड भी कर रहे हैं। इस वीडियो को देखकर लगता है कि शायद बड़ों को भी इतना ही सरल होना चाहिए कि जब सामने वाले को जरूरत तो उसे एक तसल्ली भरे आत्मीय स्पर्श से सराबोर कर दे।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews