Video : ड्रामेबाज कुत्ता, जब काटे नाखून तो की ऐसी एक्टिंग

Video : ड्रामेबाज कुत्ता, जब काटे नाखून तो की ऐसी एक्टिंग

सांकेतिक तस्वीर

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। छोटे बच्चे के नाखून काटना सबसे बड़ा काम है। पहले तो उसे शांत बिठाना मुश्किल। इसके बाद उसके छोटे छोटे नाखूनों को नेलकटर से काटना बड़ी चुनौती है। इस दौरान बच्चा जरा भी हिला डुला कि उंगली कटने का डर बना रहता है। उसपर अक्सर ही बच्चे नाखून काटने या बाल कटाने के दौरान रोने लगते है। ऐसे में कई बार नाखून काटने का काम उनके सोने के बाद किया जाता है। इस मामले में बच्चे और आपके पालतू जानवर में कोई खास फर्क नहीं होता है।

एथनिक लुक में “लाइगर’ का प्रमोशन करते नजर आए अनन्या-विजय देवरकोंडा

आज हम आपको जो वीडियो दिखाने जा रहे हैं उसमें एक क्यूट डॉग है और उसकी सुपर क्यूट हरकतें। इसमें एक लड़की डॉग के नेल्स कट करने के लिए उसे पैर आगे बढ़ाने का इशारा करती है। वो काफी मनुहार के बाद पैर बढ़ाता है और उसकी केयर टेकर नाखून काटने लगती है। लेकिन थोड़ी ही देर में डॉगी बेहोश होने का नाटक करते हुए जमीन पर उल्टा लेट जाता है और अपने चारों पैर ऊपर उठा लेता है। उसकी केयर टेकर जानती है कि ये उसकी एक्टिंग चल रही है और वो उसके नेल्ट काटती रहती है।

कुत्ते वैसे भी काफी समझदार और वफादार जानवर होते हैं। खासकर पालतू कुत्ते इंसानों के काफी करीब होते हैं और कभी उनका साथ नहीं छोड़ते। हमने ऐसे कई उदाहरण देखे हैं जहां कुत्तों ने अपने मालिक की जान बचाने के लिए अपनी जान तक जोखिम में डाल दी। ये इंसान के लिए एक बेहतरीन साथी साबित होते हैं और कई बार जब आपके अपने भी साथ छोड़ जाएं, तब भी ये आपके साथ बने रहते हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews