Video : फ्लाइट में विंडो सीट के लिए दूसरे यात्रियों पर कूद गई महिला, हैरान करने वाला नजारा

Video : फ्लाइट में विंडो सीट के लिए दूसरे यात्रियों पर कूद गई महिला, हैरान करने वाला नजारा

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। आप जब फ्लाइट से सफर करते हैं तो जरूर चाहते होंगे कि आपको भी विंडो सीट (window seat) मिले। हम चाहें हवाई जहाज में बैठें, ट्रेन, बस या फिर कार में..विंडो सीट हमेशा ही अधिकांश लोगों की प्राथमिकता होती है। लेकिन फ्लाइट में अब या तो ये paid होने लगी है या फिर auto assign में अगर आपकी किस्मत अच्छी है तो आपको मिल जाएगी। ऐसे में अगर कोई पैसेंजर विंडो सीट के लिए दूसरी सवारियों पर चढ़ जाए, तो आप क्या कहेंगे।

हम आपको आज ऐसा ही एक मजेदार वीडियो दिखाने जा रहे हैं..जहां एक महिला यात्री दूसरे पैंसेजर्स के लिए सजा बन गई। एक लंबी फ्लाइट के दौरान एक पैसेंजर विंडो सीट तक पहुंचने के लिए दूसरे यात्रियों की सीट के ऊपर से छलांग लगाती रही। ब्रैंडन नाम के एक ट्विटर यूजर ने ये वीडियो शेयर किया है और लिखा है कि एयरप्लेन में में असभ्य और अनियंत्रित यात्रियों के साथ यात्रा करने के सबसे बुरे मामलों में से एक। उन्होने लिखा है कि हवाई जहाज पर सबसे आपराधिक गतिविधि जो मैंने पहले नहीं देखी। ये महिला 7 घंटों के सफर में दूसरे यात्रियों पर चढ़ी रही। वीडियो में भी ये हैरान करने वाला नजारा दिखता है जिसमें ये महिला फ्लाइट की सीट पर चढ़ रही है और एक बच्चे के साथ वहां बैठे एक पुरुष व अन्य यात्रियों की ओर से विंडो सीट की तरफ कूद रही है। ये वीडियो अब वायरल हो रहा है और लोग इस महिला की अजीबोगरीब हरकत पर अचरज जता रहे हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews