Video : इस तोते का स्वैग देखकर रह जाएंगे दंग, सुपरहीरो की स्टाइल में कार की सवारी

Video : इस तोते का स्वैग देखकर रह जाएंगे दंग, सुपरहीरो की स्टाइल में कार की सवारी

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। आपके तोते को पेड़ पर, बाग में, जंगल में या फिर पिंजरे में भी देखा होगा। लेकिन क्या कभी किसी तोते को कार में टशन मारते देखा है। आज हम आपको ऐसा ही एक वीडियो दिखाने जा रहे हैं।

इस वीडियो में हमें एक प्यारा से सफेद रंग का तोता नजर आ रहा है जो ओपन कार की विंडो पर बैठा हुआ है। ये सिर्फ कार की शाही सवारी का आनंद नहीं ले रहा, बल्कि बीच बीच में खिड़की से बाहर झूलते हुए स्वैग भी दिखा रहा है। वो तेज हवा के बीच स्टाइल मार रहा है। इस तोते का नाम कोको बताया जा रहा है जो एक साइट्रॉन कॉकटू है। ये सुपर पॉपुलर तोता माउ (Maui) की सड़कों पर कार सर्फिंग का मजा ले रहा है। फिल्मी स्टाइल में बैठा ये तोता किसी सुपर हीरो से कम नहीं, उसने सुपर हीरो की ड्रेस भी पहन रखी है और लोग अब इसकी क्यूटनेस पर फिदा हो रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Cutest.bird (@cutest.bird)

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews