Sara Shubhman Viral Post: सारा के फैंस ने शुभमन के लिए शेयर की खास पोस्ट, यूजर्स ने दिए कमाल के रिएक्शन

Sara tendulkar

Sara Shubhman Viral Post On Internet: सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर एक जाना पहचाना नाम है और वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव भी रहती हैं। अक्सर उन्हें तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए देखा जाता है। उनके ऑफिशियल अकाउंट के अलावा कई सारे फैन पेज भी सोशल मीडिया पर बने हुए हैं, जहां पर उनकी वीडियो और तस्वीरें तेजी से वायरल होती है।

हाल ही में एक फैन पेज की पोस्ट सोशल मीडिया पर धमाल मचाते हुए नजर आ रही है। इस पोस्ट के सामने आने के बाद सारा तेंदुलकर और शुभ्मन गिल एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। बता दें कि लंबे समय से इन दोनों के रिलेशनशिप और ब्रेकअप को लेकर तरह तरह की बातें सामने आती रही है।

Sara Shubhman Viral Post में लिखी ये बात

सारा तेंदुलकर और शुभमन को लेकर अब तक कई सारी खबरें सामने आ चुकी है। कई मीडिया रिपोर्ट में इन दोनों के अफेयर को लेकर दावे किए जाते हैं। हालांकि, कभी भी कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।

इसी बीच एक फैन पेज से शुभ्मन गिल को लेकर जो पोस्ट किया गया है वह तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें क्रिकेटर को कल के आईपीएल मैच में शतक लगाकर टीम को जीत दिलाने के लिए धन्यवाद दिया गया है। कल गुजरात और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का मुकाबला था, अगर टाइटंस इसे हार जाते तो रॉयल चैलेंजर्स टॉप 4 टीम का हिस्सा बन जाती। लेकिन शुभमन ने कमाल का प्रदर्शन कर मुंबई इंडियंस को टॉप 4 में पहुंचा दिया।

आपको बता दें कि मुंबई इंडियंस की टीम में सारा तेंदुलकर के भाई और सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर खेलते हैं। यही वजह है कि फैन पेज से शुभमन को धन्यवाद दिया जा रहा है।

फैंस ने दिया रिएक्शन

सोशल मीडिया पोस्ट सामने आने के बाद यह तेजी से वायरल तो हो ही रही है, इस पर कमेंट आने का सिलसिला भी लगातार जारी है। एक यूजर ने लिखा मजा आ गया, तो किसी का कहना था अब समझ आया सेंचुरी का राज क्या है। इसके अलावा कई सारे कमेंट इंटरनेट पर देखे जा रहे हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews