Viral Video : विंडो सीट पर बंदर, सरकारी बस में खिड़की पर बैठकर लिया सफर का मजा, वीडियो वायरल

Viral Video : विंडो सीट पर बंदर, सरकारी बस में खिड़की पर बैठकर लिया सफर का मजा, वीडियो वायरल

Viral Video : सफर चाहे कार का हो, बस का, ट्रेन का या फिर फ्लाइट का..हर किसी की इच्छा होती है कि उसे विंडो सीट मिले। फ्लाइट में तो इसके लिए लोग एक्स्ट्रा पैसे तक देने को तैयार होते हैं। लेकिन एक अनार सौ बीमार वाली कहावत यहां भी फिट बैठती है। अब विंडो सीट तो गिनी चुनी है और चाहिए सभी को। ऐसे में जिसे मिल जाए उसकी अच्छी किस्मत। और इतनी डिमांड के बीच अगर विंडो सीट किसी बंदर को मिल जाए तो।

बंदर ने लिया विंडो सीट का मजा

आज हम आपके लिए ऐसा ही एक मजेदार वीडियो लेकर आए हैं। इस वीडियो में एक बस दिखाई दे रही है और उसकी विंडो सीट पर बंदर महाराज बड़ी शान से बैठे हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में कुछ लोगों की बातचीत की आवाजें भी आ रही है लेकिन श्रीमान बंदर को उससे कोई फर्क नहीं पड़ रहा। बस खचाखच भरी हुई है और कई लोग खड़े भी हैं, लेकिन मजाल किसी की जो बंदर को हटाने की कोशिश करे। ये कर्नाटक का वीडियो बताया जा रहा है जहां KSRTC की सरकारी बस में इस बंदर ने करीब तीस किलोमीटर का सफर तय किया। हावेरी बस स्टैंड से ये बंदर बस में चढ़ गया और फिर हिरेकेरूर तालुक से हमसभावी गांव में जाकर उतरा। इस दौरान उसकी सीट पर एक बिस्किट का पैकेट भी रखा है। ऐसा लग रहा है कि ये स्नेक्स का मजा लेते हुए सफर का पूरा आनंद ले रहा है।

वायरल हुआ वीडियो

इस वीडियो को ट्विटर पर NanuVokkaliga नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है और ये लोगों को खूब पसंद आ रहा है। खास बात ये कि इतनी भीड़ होने के बाद भी न तो बंदर किसी को परेशान कर रहा है न कोई उसे छेड़ रहा है। इस वीडियो पर लोग खूब मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। किसी ने लिखा है अगर ऐसा सहयात्री हो तो सफर का आनंद आ जाए, वहीं कोई इसे हनुमान जी का रूप बता रहा है। बहरहाल अब तक वीडियो को बड़ी संख्या में लोग लाइक कर रहे हैं और इस बंदर की फैन फॉलोइंग बढ़ती जा रही है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews