Viral Video : बाइक पर सवार बाइक, सड़क पर ऐसा नजारा जिसे मुड़ मुड़कर देखने लगे लोग

Viral Video : बाइक पर सवार बाइक, सड़क पर ऐसा नजारा जिसे मुड़ मुड़कर देखने लगे लोग

Viral Video : हम सभी ने कभी तो कभी बाइक की सवारी जरूर की होगी। लेकिन क्या कभी किसी बाइक को बाइक की सवारी करते देखा है। सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे वीडियो नजर आ जाते हैं..जो कभी हमें अचरज में डाल देते हैं तो कभी हंसने पर मजबूर कर देते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ओवरलोड व्हीकल्स के कई उदाहरण हमने देखे हैं। टू व्हीलर पर कई बार छह से लेकर आठ लोगों को भी सवार होते देखे हैं। लेकिन अगर किसी बाइक पर ही कोई दूसरी बाइक लेकर बैठ जाए तो। ऐसा ही एक वीडियो हम लेकर आए हैं जिसमें एक व्यक्ति बाइक चला रहा है और पीछे दूसरा व्यक्ति एक दूसरी बाइक को लेकर बैठा हुआ है। इस तरह एक बाइक पर दूसरी बाइक सवार हो गई है। ये एक अचरज में डालने वाला वीडियो है क्योंकि इतनी भारी बाइक को बाइक पर ही लेकर जाना न तो आसान काम है..न ही ये खतरे से खाली है।

ये वीडियो पहली नजर में मजेदार लग रहा है लेकिन ये काफी रिस्की है और हम सलाह देंगे कि कोई भी कभी ऐसा खतरा न उठाएं। अगर ऐसे में जरा भी बैलेंस बिगड़ा तो किसी बड़े हादसे की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है। सड़क पर किसी भी तरह का स्टंट नहीं करना चाहिए और हमेशा अपनी और दूसरों की सुरक्षा का ध्यान रखना जरूरी है। ये वीडियो सिर्फ मनोरंजन की दृष्टि से देखना उचित नहीं..इसे देखकर ये सबक लेना चाहिए कि न तो ये गलती हम करें और अगर किसी को ऐसा करते देखें तो उसे भी टोकना जरूरी है। फिलहाल इस वीडियो पर लोगों के तरह तरह के कमेंट्स आ रहे हैं और ये तेजी से वायरल हो रहा है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews