Viral Video: सांभर ने चाय की दुकान में आम इंसान की तरह किया नाश्ता, देखें वीडियो

Viral Video: सांभर ने चाय की दुकान में आम इंसान की तरह किया नाश्ता, देखें वीडियो

Viral Video : दुनिया में आये दिन कुछ-न-कुछ ऐसी घटनाओं के वीडियो सामने आते रहते हैं, जिसका हम अंदाज़ा भी नही लगा सकते हैं। जिनमें से कुछ वीडियोज इतने फनी होते हैं कि लोग हंसने पर मजबूर हो जाते हैं जबकि कुछ वीडियोज ऐसे होते हैं कि लोग उसके बारे में सोचने को मजबूर हो जाते हैं। कई बार कुछ ऐसी घटनाएं अपने आसपास घटती जो हमेशा के लिए जहन में उतर जाती है, तो आज के आर्टिकल में हम आपको ऐसी ही एक घटना के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे सुनकर और देखकर आपके होश उड़ जाएंगे।

वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

आज के वीडियो में हम आपको एक सांभर को दिखाने वाले हैं, जो कि चाय की दुकान पहुंचा। उसके बाद जो हुआ उसे देख आप दंग रह जाएंगे। तो आइए सबसे पहले उस वीडियो को दिखाते है, जो इन दिनों सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल, इस वीडियो को भारतीय वन सेवा (IFS) के अधिकारी डॉ. सम्राट गौड़ा ने ट्विटर पर शेयर किया है। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि, ‘अगर हिरण स्थानीय चाय की दुकान में जाता है तो वे क्या देंगे? सच कहा जाए तो जंगली जानवरों का मानव आवासों में आना अच्छे संकेत नहीं हैं।’ जिसे अबतक हजारों लोग देख चुके हैं और अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

सांभर को खिलाया नाश्ता

इस वीडियो में साफतौर पर देखा जा सकता है कि, सांभर एक चाय की दुकान के सामने खड़ा है और खाने-पीने की चीज को टकटकी लगाए देख रहा है। जिसके बाद वहां मौजूद एक शख्स सांभर को अपनी तरफ आने का इशारा करता है और जैसे ही सांभर उस आदमी की तरफ जाता है तो वो उसे नाश्ता खिलाता है। यह देखकर आसपास के लोग काफी खुश हो उठते हैं।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews