Viral Video : डॉन बिल्ली से डरकर छोटू कुत्ते ने बदला अपना रास्ता, देखिए मजेदार वीडियो

picture courtesy : @Yoda4ever

Photo Credit: @Yodaforever

Viral Video : अब तक हम यही सुनते आए हैं कि बिल्ली कुत्ते से डरती है। कुत्ते को देखकर अक्सर ही वो अपना रास्ता बदल लेती हैं क्योंकि इनके बीच हमेशा का बैर रहा है। लेकिन कहते हैं न कि समय बड़ा बलवान होता है और हर किसी को कभी न कभी मात खानी ही पड़ती है। आज हम आपके लिए ऐसा ही एक मजेदार वीडियो लेकर आए हैं जहां इन दोनों के रोल रिवर्स हो गए हैं।

सोशल मीडिया पर हमें कई मजेदार वीडियो देखने को मिल जाते हैं। ये भी कुछ वैसा ही है। इसमें हम देखते हैं कि एक फुटपाथ है और उसपर मोटी तगड़ी बिल्ली बैठी हुई है। उसके बैठने के तरीके और हावभाव देखकर लग रहा है जैसे वो इस जगह की डॉन है और इलाके में उसकी दादागिरी चलती है। तभी पीछे से एक छोटू कुत्ता आता है। उसे आगे जाना हैं लेकिन वहां तो बिल्ली बैठी है। बेचारा कुत्ता सहमकर खड़ा हो जाता है।

अब बिल्ली पलटकर उसे घूर रही है। ऐसे जैसे धमकी दे रही हो कि ज़रा यहां से निकलकर दिखाओ। कुत्ता डरा हुआ है और थोड़ी देर इधर उधर टहलते हुए मौके की नज़ाकत भांव रहा है। वो देख रहा है कि ज़रा मौका मिले तो यहां से निकल जाए। लेकिन बिल्ली का मूड नहीं है उसे रास्ता देने का। आखिरकार कुत्ता हार मानकर अपना रास्ता बदल लेता है और ऊपर की तरफ जाकर पथरीली रास्ता पकड़ लेता है। ये बड़ा ही मजेदार वीडियो है जिसे ट्विटर पर yoda4ever नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस कुत्ते-बिल्ली के खेल को नेटिजन्स भी बहुत पसंद कर रहे हैं और इसपर तरह तरह के फनी कमेंट्स आ रहे हैं। इस वीडियो के साथ आप एक और वीडियो भी बोनस के रूप में देख सकते हैं जहां कुत्ता बिल्ली जमकर मस्ती कर रहे हैं।

https://twitter.com/Yoda4ever/status/1652219416019599361?s=20

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews