Viral Video : सड़क पर पड़ा था पर्स, उठाकर देखा तो निकला कुछ ऐसा जो था यकीन से परे

Viral Video : सड़क पर पड़ा था पर्स, उठाकर देखा तो निकला कुछ ऐसा जो था यकीन से परे

Viral Video : अगर कहीं रास्ते में आपको कोई पर्स गिरा दिख जाए तो..? इसके दो ही जवाब हो सकते हैं, या तो आप उसे उठाकर आसपास लोगों के पूछेंगे ये किसका है और कोई न मिला तो पुलिस के हवाले कर देंगे या फिर उसे खुद रख लेंगे। लेकिन इतना तो तय है कि कहीं पर्स गिरा हुआ मिला तो उठाएंगे जरुर। और उठाने पर आपको पता चले कि वो तो पर्स है ही नहीं, फिर क्या प्रतक्रिया होगी।

हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसमें सड़क पर एक पर्स गिरा हुआ है और उसमें से नोट भी झांक रहा है। लेकिन जब एक शख्स उसे उठाता है तो पता चलता है कि वो असल में पर्स नहीं बल्कि प्रमोशनल फ्लायर है। दरअसल ये एक पिज्ज़ा कंपनी का पेम्फलेट है जिसमें उनके अलग अलग पिज्ज़ा के बारे में जानकारी और रेट कार्ड छपा हुआ है। अमूमन आप किसी राह चलते को कोई पेम्फलेट दें तो वो दूसरे ही पल उसे फेंक देगा। बहुत कम लोग ही उसे पढ़ते होगें। ऐसे में ये नई मार्केटिंग स्ट्रेटजी कमाल की है।

जमीन पर पड़े हुए बटुए को उठाना और उसका एक पेम्फलेट में बदल जाना..ये इतनी मजेदार बात है कि कोई भी फिर ये जानने के लिए उत्सुक हो जाएगा कि आखिर ये कि चीज का विज्ञापन है। इसके बाद वो उस उत्पाद के बारे में पढ़ेगा भी और याद भी रखेगा। इस बेहतरीन मार्केटिंग स्ट्रेटजी को दिखाने के लिए इंस्टाग्राम पर socialmediadissect नाम के पेज से वीडियो अपलोड किया गया है और लोग इस आइडिया की बहुत तारीफ भी कर रहे हैं। इस समय जब एडवरटाइजिंग के नए से नए और बेहतरीन तरीके मार्केट में आ गए हैं, कुछ हटकर करना हमेशा ही फायदेमंद होता है। और अपने उत्पाद के लिए ये मार्केटिंग रणनीति को लोगों की खूब सराहना मिल रही है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews