Viral Video : भैंस पर बैठकर बच्चे ने गाया ‘मुझसे शादी करोगी,’ नेटिजन्स ने कहा ‘थोड़ा पढ़ भी लो’

Viral Video : भैंस पर बैठकर बच्चे ने गाया ‘मुझसे शादी करोगी,’ नेटिजन्स ने कहा ‘थोड़ा पढ़ भी लो’

Funny Video Viral : सोशल मीडिया कमाल की शै है। यहां तरह तरह के वीडियो और फोटो मिल जाएंगे जो कभी तो आपको हंसाएंगी, कभी गुदगुदाएंगी। हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक बच्चा भैंस पर बैठा हुआ है और गाना गा रहा है। हालांकि वीडियो को दो तीन बार देखने पर पता चलता है कि असलियत तो कुछ और ही है।

इस वीडियो में हम देखते हैं कि एक बच्चा भैंस पर बड़े आराम से बैठा हुआ है। ऐसा लग रहा है जैसे वो कोई राजगद्दी हो और बच्चा उसका शहंशाह। भैंस भी खेत में बड़े आराम से खड़ी हुई है, शायद उसे भी इसकी आदत है। ये बच्चा ‘मुझसे शादी करोगी’ गीत गा रहा है और साथ में खैनी भी बना रहा है। गाना बहुत ही सुरीला है और सुनकर लगता है जैसे बच्चें ने बाकायदा गाने की ट्रेनिंग ली है। लेकिन कुछ ही देर में ये भ्रम दूर हो जाता है।

दरअसल ये बच्चा सिर्फ एक्टिंग कर रहा है..गाने की भी और खैनी बनाने की भी। कुछ देर वीडियो देखने के बाद पता चलता है कि गाना कोई और ही गा रहा है। लेकिन ये बच्चा जिस कॉन्फिडेंस से भैंस पर बैठकर एक्टिंग कर रहा है वो देखने लायक है। ये मजेदार वीडियो अब वायरल हो रहा है और लोग इसपर तरह तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। कोई कह रहा है ‘इसे भैंस के साथ इंडियन आइडल में भेजा जाए’ तो कोई कह रहा है ‘बाबू थोड़ा पढ़ भी लो।’ अब तक इसे 26 हजार से ज्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं और लोग ये देसी अंदाज खूब पसंद कर रहे हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews