Viral Video : हाथी को केले खिला रही थी लड़की, अचानक सूझी शरारत और फिर हुआ ये…

Viral Video : हाथी को केले खिला रही थी लड़की, अचानक सूझी शरारत और फिर हुआ ये…

Viral Video : अक्सर ही हम अलग अलग जानवरों या पक्षियों को देखने के लिए जंगल, नेशनल पार्क, ज़ू जैसी जगहों पर जाते हैं। हमारा उद्देश्य थोड़ा घूमना, जानवरों को देखना, उनकी आदतों को समझने की कोशिश या थोड़ी देर के लिए मन बहलाना..इनमें से कुछ भी हो सकता है। लेकिन अपनी मस्ती मज़ाक और मनोरंजन के लिए किसी भी जानवर को छेड़ना ठीक नहीं है।

आज हम आपके लिए एक वीडियो लेकर आए हैं तो इसी बात की तस्दीक करता है। वाइल्ड लाइफ एक्सपर्ट्स भी कहते हैं कि किसी जानवर को देखने या उससे मिलने पर उसके साथ छेड़छाड़ न करें। अगर हमने कुछ भी ऐसा किया जो उसे असामान्य लगे, खतरा महसूस हो या फिर पसंद नहीं आए तो वो भड़क भी सकता है। इस वीडियो में भी ऐसा ही कुछ है। हम देख सकते हैं कि एक लड़की हाथी को केले खिलाने की कोशिश कर रही है। हाथी भी उसके पास आ जाता है और उसके हाथों से केले का गुच्छा लेने की कोशिश करता है।

यहां तक सब ठीक चल रहा था लेकिन तभी लड़की को शरारत सूझती है और वो पीछे हट जाती है। लेकिन हाथी को उसका ये मजाक बिल्कुल पसंद नहीं आता और वो गुस्से में उसे अपनी सूंड से धक्का देकर पीछे फेंक देता है। हालांकि ये वीडियो इसी जगह खत्म हो जाता है, लेकिन जिस ताकत से हाथी ने धक्का दिया है, उसे देखकर समझा जा सकता है कि लड़की काफी चोटिल हुई होगी। इसीलिए कभी भी किसी जानवर के साथ ऐसा मजाक नहीं करना चाहिए। हम जब किसी नेशनल पार्क या ज़ू में जाते हैं तो वहां भी इस तरह के निर्देश लिखे होते हैं कि जानवरों से छेड़छाड़ न की जाए और उन्हें गुस्सा नहीं दिलाया जाए। इस वीडियो को sushant nanda के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है और अब तक इसे 280.9k लोग देख चुके हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews