Viral Video : ‘मतवाली ओ इंस्टाग्राम वाली, वो फोन रखे हाथ में’ ये मजेदार शादी गीत सुनकर हो जाएंगे लोटपोट

Viral Video : ‘मतवाली ओ इंस्टाग्राम वाली, वो फोन रखे हाथ में’ ये मजेदार शादी गीत सुनकर हो जाएंगे लोटपोट

Funny Wedding Song : शादी ब्याह में गाना-बजाना खूब होता है। अलग अलग मौके पर अलग अल गीत गाए जाते हैं। बन्ना-बन्नी, मेहंगी, हल्दी, माता पूजन, द्वारचार, लगन जैसे समय के लिए कई लोकगीत प्रचलित हैं। हर प्रांत के हिसाब से परंपराओं में भी परिवर्तन होता है लेकिन गाने बजाने का सिलसिला जारी रहता है। शादी ब्याह के गीतों की खूबसूरती ये है कि इसमें जमकर छेड़छाड़ और एक दूसरे पर कटाक्ष भी होते है। गाते हुए ही वर और वधू पक्ष वाले एक दूसरे पर मजेदार छींटाकशी भी कर लेते हैं और इसका कोई बुरा भी नहीं मानता।

समय के साथ इन गीतों में भी बदलाव आया है। अब नए जमाने की बातें भी गीत के बोल में ढल रही है। और नए जमाने में सबसे ज्यादा अगर कोई चीज चल रही है तो वो है मोबाइल और सोशल मीडिया। आज लोगों के लिए मोबाइल खाने से भी ज्यादा जरुरी हो गया है। और सोशल मीडिया की लत से भी कम ही लोग बचे हुए हैं। ऐसे में एक शादी गीत वायरल हो रहा है जिसमें इस बात की छलक देखी जा सकती है। महिलाओं की मंडली जो गीत गा रही है उसके बोल है ‘मतवाली ओ इंस्टाग्राम वाली, वो फोन रखे हाथ में, बहू फोटो खींचे बात बात बात में।’

इस गीत को सुनकर आप हंसते हंसते लोटपोट हो जाएंगे।ये फिल्म ‘राजा और रंक’ के गीत ‘ओ फिरकी वाली तू कल फिर आना’ की पैरोडी है। लेकिन इसमें आज के हालात भी बखूबी दर्शाए गए हैं। जिस तरह लड़के लड़कियां इंस्टाग्राम और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को लेकर एडिक्ट हो चुके हैं, वही बात इस शादी गीत में आई है। इसे अब तक 6.6 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं  और लाखों लाइक्स आ चुके हैं। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को renu.club नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

View this post on Instagram

A post shared by Renu club (@renu.club)

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews