Video : बेटी ने Gucci की बेल्ट 35 हजार में खरीदी तो मम्मी ने किया ये हाल

Video : बेटी ने Gucci की बेल्ट 35 हजार में खरीदी तो मम्मी ने किया ये हाल

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। शेक्सपियर ने कहा था ‘नाम में क्या रखा है।’ लेकिन आज की दुनिया में नाम ही बिकता है। जिसका जितना बड़ा नाम, उसके उतने ऊंचे दाम। इसे ब्रांडेड कंपनियों के उदाहरण से अच्छे से समझा जाता है। जैसे की वर्ल्ड फेमस इटालियन फैशन हाउस गुच्ची (Gucci), जिसके कपड़ों से लेकर परफ्यूम, बैग्स, शूज़, बेल्ट जैसे सारे प्रोडक्ट्स काफी महंगे होते हैं। लेकिन जब एक बेटी ने इस ब्रांड का बेल्ट महंगे दामों पर खरीदा तो देसी मां ने उसे जो फटकार लगाई, वो देखने लायक है।

Gucci 2.5 लाख में बेच रहा देसी स्टाइल कुर्ता, लोगों ने कहा 100 रूपये में मिल जाएगा

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल रहा है जिसमें बेटी अपनी मां को Gucci का बेल्ट दिखाती है और बताती है कि उसकी कीमत 35,000 है तो मां बुरी तरह बिफर जाती हैं। वो कहती हैं कि ऐसे बेल्ट तो डीपीएस स्कूल के बच्चे पहनते हैं और 150 रूपये में मिल जाता है। बेटी को डपटते हुए मां कहती है कि “क्या खासियत है इसमें, खाली हाथ में पैसा रहना चाहिए और बर्बाद होना चाहिए।” इस वीडियो में गुच्ची के बेल्ट को लेकर मां बेटी की प्यार भरी नोंकझोंक दिखाई पड़ रही है। हालांकि ये तो सच है कि गुच्ची ब्रांड अपने आप में काफी महंगा है और हर कोई इसे अफोर्ड नहीं कर सकता।

कुछ दिन पहले ही गुच्ची एक भारतीय कुर्ती की तरह नजर आने वाले काफ्तान को 2.5 लाख रूपये में बेच रहा था। ये लिनेन काफ्तान उसकी वेबसाइट पर है जिसमें कीमत लिखी है 3,500 डॉलर जो इंडियन करेंसी में करीब ढाई लाख रूपये होते हैं। ये एक ऑफ व्हाइट कलर का कुर्ता है जिसके नेक और स्वीव्स पर कारीगरी की गई है। इस तरह का सिंपल कुर्ता इंडिया में लगभग हर बाजार में आराम से ढाई सौ से लेकर  पांच सौ रूपये में मिल जाता है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews