Video : जब शिल्पा शेट्टी ने रबड़ी के साथ खाई इमरती, देखिये किसकी पड़ी डॉंट

Video : जब शिल्पा शेट्टी ने रबड़ी के साथ खाई इमरती, देखिये किसकी पड़ी डॉंट

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘निकम्मा’ (Nikamma) के प्रमोशन में बिजी हैं। इस एक्शन-कॉमेडी मूवी में उन्होने एक सुपरहीरो अग्नि का किरदार निभाया है। उनके साथ फिल्म में अभिमन्यु दसानी और शर्ली सेतिया नजर आएंगे। फिल्म 17 जून को रिलीज़ हो जाएगी।

प्रमोशन के दौरान एक इंटरव्यू में शिल्पा ने बबताया कि एक बार उनकी मम्मी ने उन्हें ‘निकम्मी’ कह दिया था। ये तब हुआ जब उन्होने शिल्पा की एसएससी की रिपोर्ट देखी। उस समय उनके 48 प्रतिशत आए थे और मम्मी ने रिजल्ट देखकर कहा कि तुम बिल्कुल बेकार और निकम्मी होती जा रही हो। इसी बीच उनका एक और प्रमोशनल वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो अपनी सहकलाकार शर्ली सेतिया के साथ इमरती खाती नजर आ रही हैं। शिल्पा शेट्टी बता रही हैं कि वो लखनऊ में हैं और इमरती खाना तो बनता है। तभी फिल्म के निर्देशक सब्बीर खान फ्रेम में आते हैं और उन्हें डॉंटते हुए कहते हैं कि ‘क्या हो रहा है। यहां निकम्मे फिल्म का प्रमोशन करना है और तुम लोग नॉन स्टॉप खा रहे हो।’ शिल्पा उनसे पूछती है कि आज संडे है तो क्या बनता है इसपर सब्बीर कुमार कहते हैं संडे बिंज। शिल्पा दोहराती है कि आज संडे है और Sunday binge तो बनता है। इसके बाद वो रबड़ी के साथ इमरती खाते हुए फिल्म का प्रमोशन करती हैं। शिल्पा शेट्टी ने अपने सभी फैन्स से थियेटर में जाकर फिल्म देखने की अपील की है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews