
मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड की सबसे फिट एक्ट्रेस में शुमार होती हैं। उनकी खूबसूरती और ड्रेसिंग सेंस कमाल का है। वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और अक्सर अपने फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं।
जब शिल्पा शेट्टी ने खेला तंबोला, शमिता और मम्मी ने दिया ऐसा रियेक्शन
शिल्पा अपनी फैमिली के बहुल क्लोज हैं और अक्सर उन्हें परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते देखा जा सकता है। अक्सर वीकेंड पर सारी फैमिली और फ्रेंड्स इकट्ठा होते हैं और फिर वो खूब धमाल करते हैं। हाल ही में उन्होने ऐसा ही एक वीडियो डाला है जिसमें वो अपने परिवार के साथ हैं। इस वीडियो में शिल्पा की मम्मी, बहन शमिता, बेटा और कुछ अन्य गेस्ट नजर आ रहे हैं। ये सब तंबोला खेल रहे हैं और सामने खाने पीने की ढेर सारी चीजें रखी हुई है। सारा माहौल मस्ती भरा है लेकिन शिल्पा इस बात से थोड़ी अपसेट हैं कि तंबोला में उनके टिकिट का नंबर नहीं आ रहा। लेकिन सभी लोग इन मूमेंट्स को इन्जॉय कर रहे हैं और उनका ये वीडियो उनके फैन्स को काफी पसंद आ रहा है।
The Shettys sure had a great weekend! #ShilpaShetty #ShamitaShetty pic.twitter.com/JXYcDCUSzp
— Filmfare (@filmfare) June 21, 2021
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

