इस मंत्री की घोषणा- “सबसे अधिक बच्चों के माता पिता को देंगे 1 लाख का पुरस्कार”

इस मंत्री की घोषणा- “सबसे अधिक बच्चों के माता पिता को देंगे 1 लाख का पुरस्कार”

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। ऐसे समय में जब जनसंख्या नियंत्रण को लेकर असम सहित कई राज्यों में दो बच्चों की नीति लेकर आए हैं, एक मंत्री ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में घोषणा की है कि सबसे अधिक बच्चों वाले परिवार को 1 लाख नगद पुरस्कार देंगे।

24 जून को पीएम मोदी ने बुलाई महत्वपूर्ण बैठक, पूर्व सीएम समेत शामिल होंगे ये नेता

मिजोरम के खेल मंत्री रॉबर्ट रोमाविया रॉयटे ने मिजो समुदाय में जनसंख्या वृद्धि को बढ़ावा देने के लिए फादर्स डे पर घोषणा की कि वो अपने आईजोल ईस्ट-2 विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक संतान वाले जीवित महिला या पुरूष को एक लाख रूपये की प्रोत्साहन राशि का पुरस्कार और साथ में सर्टिफिकेट और ट्रॉफी भी देंगे। रॉयटे का कहना है कि मिजो आबादी की घटती दर गंभीर चिंता का विषय है। मिजो जैसे छोटे समुदाय या जनजातियों को अपना अस्तित्व बचाए रखने के लिए जीवत रहना और जनसंंख्या बढ़ाना आवश्यक है। समुदाय की इनफर्टिलिटी रेट एक बड़ा मुद्दा है और जनसंख्या बढ़ाने के उद्देश्य से ही उन्होने 1 लाख की प्रोत्साहन राशि की घोषणा की है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews