जब जंगली भालू ने किया एक शख्स के साथ high five, अनोखा video

जब जंगली भालू ने किया एक शख्स के साथ high five, अनोखा video

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। भालू (Bear) अपनी कद काठी के कारण हमेशा ही आकर्षण का केंद्र रहा है। वैसे तो ये एक शांत जानवर है लेकिन जंगली भालू खतरनाक भी साबित हो सकते हैं। इसका वैज्ञानिक नाम अरसिडाए (Ursidae) है और ये स्तनधारी मांसाहारी जानवर है। एशिया, यूरोप, उत्तर अमेरिका और दक्षिण अमेरिका के महाद्वीपों में पाया जाता है। ये काफी समझदार होते हैं और अगर किसी ने इन्हें फंसाने के लिए कोई चारा डाला है तो ये पहले ही उसे भांप लेते हैं।

Video : ABVP नेता ने कुलपति से की अभद्रता, बोले – “कुर्सी जाते देर नहीं लगेगी”

जंगली भालू 30 साल की उम्र तक जीते हैं वहीं अगर इन्हें इंसान ने पाला है तो ये 47 साल तक जी सकते हैं। ये 64 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से भाग सकते हैं वहीं तैरने वाले ध्रुवीय भालू पानी में 8 फीट लंबी छलांग लगा सकते हैं।  कुछ भालू अपनी दो पिछली टांगों पर भी चलने का कौशल रखते हैं। इनकी देखने की क्षमता काफी अच्छी होती है और ये मनुष्य की तरह देख सकते हैं। हालांकि इनकी सुनने की शक्ति थोड़ी कमजोर होती है। लेकिन इनकी सूंघने की क्षमता मनुष्य से 100 गुना अधिक होती है। अपने क्रमिक विकास में भालू छोटे से बड़े हुए हैं। ये दिन के समय अधिक सक्रिय होते हैं।

आज हम आपको जो वीडियो दिखाने जा रहे हैं वो बेहद रोचक है। जंगल के बीच से एक सड़क गुज़र रही है और वहां कुछ भालुओं का झुंड है। यहां के गाड़ियां भी निकल रही है और कुछ गाड़ियां इन भालुओं को देखकर रुक गई हैं। तीन में से एक भालू कुछ ज्यादा ही उत्साहित है और उसे देखकर एक कार के अंदर बैठा व्यक्ति इशारा करता है। आश्चर्यजनक रूप से भालू उसके पास जाता है, कार की खिड़की से वो शख्स अपना हाथ बाहर निकालता है और भालू भी उसके साथ हाई फाइव (high five) करता है। ये एक दुर्लभ दृश्य है क्योंकि ये सारे जंगली भालू हैं और इन्हें इंसानों के तौर तरीके नहीं मालूम। लेकिन इससे ये तो पता चल जाता है कि जानवर भी इंसानों के इरादों को भांप जाते हैं और जब इस भालू ने दोस्ताना हाथ देखा तो अपना हाथ भी बढ़ा दिया।

https://twitter.com/PubityIG/status/1562888208371060736?s=20&t=OtHbgAo1iNI2gBof_Fjadg

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews