उज्जैन लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, सरपंच को 20 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा

Agar Malwa News

Agar Malwa News: मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले में उज्जैन लोकायुक्त की तरफ से बड़ी कार्रवाई की है। जहां  लोकायुक्त की टीम ने मंगलवार को अहीर बर्डिया के सरपंच बालूसिंह मालवीय को 20 हजार रूपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। पुलिस ने सरपंच को गिरफ्तार कर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामले को दर्ज कर लिया है।

प्रधानमंत्री आवास की मंजूरी के लिए मांगी गई रिश्वत

सरपंच बालूसिंह मालवीय ने प्रधानमंत्री आवास दिलाने के लिए नाम पर 50 हजार रूपए की रिश्वत की मांग की थी। पीड़ित अमर सिंह का नाम प्रधानमंत्री आवास योजना में आ गया था। जहां पीएम आवास की राशि को मंजूरी दिलाने के लिए 30 हजार में मामला तय हो गया था। जिसमें पीड़ित ने रिश्वत की पहली किस्त 10 हजार रूपए का भुगतान कर दिया गया था।

सात सदस्यीय टीम का किया गया गठन

लोकायुक्त की सात सदस्यीय टीम ने सरपंच को दूसरी किस्त को लेते समय रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। लोकायुक्त उज्जैन के निरीक्षक बसंत कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि  इस मामले की शिकायत बड़ी सुंडी निवासी अमर सिंह द्वारा की गई थी। आपको बता दें लोकायुक्त की टीम द्वारा सरपंच को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट चुकी है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews