उपचुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने शुरु की तैयारियां

उपचुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने शुरु की तैयारियां

आगर- मालवा।

प्रदेश में जल्द ही आगर- मालवा सीट पर उपचुनाव होने वाले हैं। उपचुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने कमर कस ली हैं। और तैयारीयां शुरु कर दि है। इस सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए आगर- मालवा प्रभारी और कमलनाथ सरकार में नगरीय मंत्री जयवर्धन सिंह तैयारी शुरु कर दी है। आगर मालवा में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रभारी होने के नाते इस क्षेत्र के विकास की जिम्मेदारी मेरी है। हम जो कहते है उस करके दिखाते है। एक वर्ष के अन्दर ही मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व में सरकार ने कई ऐतिहासिक काम किए है। इन्ही कामो को लेकर जनता के बीच जाना है। प्रभारी मंत्री ने आगर मालवा में बोलते हुए उपचुनाव का आगाज किया। उन्होनें कार्यकर्ताओं से एक जुट होने की अपील की। और कहा कि इस चुनाव हम सब को मिलकर एक साथ काम करना है।

आगर- मालवा में विगत 15 सालो में भाजपा का कब्जा है। सिंह ने कहा कि हम सब को एक साथ आगे आकर जीत दर्ज करनी होगी। मंत्री ने काहा कि आगर,बड़ोद,कानड़ तीनो ही शहरो में विकास के कार्य हुए है। उन्होने काहा कि यहा आधुनिक सुविधओ वाला स्टेडियम बनाया जाएगा। जिसकी लागत 6.50 करोड़ रुपए आएगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews