पुलिस की वर्दी में की गई लूट का हुआ खुलासा

पुलिस की वर्दी में की गई लूट का हुआ खुलासा

आगर मालवा। गिरीश सक्सेना।

पुलिस की वर्दी पहनकर लूट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने में आगर मालवा जिले की आगर पुलिस को सफलता मिली है । पुलिस अधीक्षक सविता सोहाने ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रकरण का खुलासा करते हुए बताया कि 19 दिसम्बर को तनोडिया टावर के पास तीन आरोपियों ने जिनमे से 2 पुलिस की वर्दी पहने हुए थे फरियादी हडमतसिंह के साथ 70 हज़ार की लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इस वारदात में 20 दिसम्बर 2020 को मुख्य आरोपी इरफान पिता अजगर निवासी अर्जुन नगर आगर के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई थी साथ ही 2 अज्ञात पुलिस वर्दी धारियों के खिलाफ भी प्रकरण दर्ज किया गया था।

प्रकरण का खुलासा करते हुए एसपी सविता सोहाने ने बताया कि प्रकरण के मुख्य आरोपी ईरफान और उससे की गई पूछताछ के आधार पर पुलिस की वर्दी पहन कर लूट में उसके सहयोगी रहे ईसराईल पिता नग्मा खां निवासी मोकामपुरा राजस्थान व कय्यूम पिता मुस्ताक खां निवासी अर्जुन नगर आगर को भी गिरफ्तार किया गया है साथ ही आरोपियों से लूट के कुल 70,000/- रुपये में से 47,500/- नगद, लूट में उपयोग लाई गई 2 जोड़ पुलिस की वर्दी और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।

पुलिस की वर्दी पहन कर लूट की वारदात को अंजाम देने के आरोप में आरोपी ईस्राईल और कय्यूम पर भा.द.स. की धारा 120 बी एवं 171 का इजाफा भी किया गया है। हम आपको बता दे कि इस प्रकरण का फरियादी हडमतसिंह अपनी रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए 20 दिसम्बर को करीब 8 घंटे तक आगर थाने पर परेशान हो रहा था और जब इसकी जानकारी सहारा समय को लगी तब हमारे द्वारा इस घटना को प्रमुखता से उठाने के बाद यह पूरा मामला एसपी सविता सोहाने के संज्ञान आया और इसके बाद फिर आगर थाने में यह प्रकरण दर्ज हुआ था ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews