Hindi News

बहुत निराली है दुनिया की ये 5 जगह, इन्हें देखकर हर कोई हो जाता है हैरान

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
दुनिया में घूमने फिरने के लिए एक से बढ़कर एक स्थान मौजूद है। आपने कई जगह का दीदार किया होगा लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे स्थानों के बारे में बताते हैं, जो बहुत ही अनोखे हैं।
बहुत निराली है दुनिया की ये 5 जगह, इन्हें देखकर हर कोई हो जाता है हैरान

Strange Places: इस दुनिया में कई ऐसे स्थान मौजूद हैं, जहां घूमने फिरने के लिए भरी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। कोई स्थान प्राकृतिक सुंदरता के लिए पहचाना जाता है, तो किसी को अपने इतिहास और संस्कृति के चलते पहचाना जाता है। हर जगह की अपनी कोई ना कोई विशेषता है, जो उसे बाकी जगहों से अलग बनाती है।

अपने देश दुनिया के अलग-अलग हिस्से में मौजूद कई स्थानों के बारे में सुना होगा। इन जगहों का दीदार भी कुछ लोगों ने किया ही होगा। कुछ ऐसे स्थान भी होंगे जो बकेट लिस्ट में शामिल होंगे और आप वहां घूमना चाहते होंगे। कुछ स्थान तो ऐसे हैं जो बहुत प्रसिद्ध है और अक्सर लोग वहां पहुंचते हैं। वहीं कुछ स्थान ऐसे भी हैं, जो बहुत ही अनोखे हैं और लोग इनसे अनजान हैं। आज हम आपको ऐसे ही जगह के बारे में बताते हैं।

दुनिया की अनोखी जगह (Strange Places)

रेनबो माउंटेन

यह बहुत ही खूबसूरत जगह है जो चीज में मौजूद है। यह पर्वत है जो पूरी तरह से इंद्रधनुष के रंगों की तरह दिखाई देता है। उत्तर पश्चिम चीन में मौजूद यह जगह गांसू प्रांत के डानक्सिया जियोपार्क में मौजूद है। इस स्थान को देखने पर ऐसा लगेगा जैसे आप किसी किताब में छपा होगा चित्र देख रहे हैं।

हुआचिना रेगिस्तान का ओएसिस

पेरू में मौजूद यह रेगिस्तान देखकर आप हैरान हो जाएंगे। यह कहने को रेगिस्तान है लेकिन यहां मौजूद ओएसिस गांव बहुत ही अद्भुत है। यहां आपको भोजनालय, होटल और स्ट्रीट वेंडर की विविधताएं देखने को मिलेगी। यह चारों तरफ से रेत के टीलों से घिरा हुआ है। यह सेंड बोर्डिंग टूर के लिए काफी प्रसिद्ध स्थान है।

कपिति द्वीप

यह न्यूजीलैंड में मौजूद एक बहुत ही सुंदर जगह है। यहां पर सुंदर और प्राचीन वन्य जीव का दीदार किया जा सकता है। हालांकि, वह लोग भाग्यशाली ही होते हैं जिन्हें जानवरों और पौधों को करीब से देखने का मौका मिलता है।

वगमोन

यह भारत के ही केरल में मौजूद एक बहुत ही शांत और खूबसूरत स्थान है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता आपका दिल जीत लेगी। अगर आपको भागदौड़ भरी जिंदगी से सुकून चाहिए तो यह जगह बिल्कुल बेस्ट रहेगी। दूर-दूर तक पहले पहाड़ देवदार के जंगल खूबसूरत झरने आपको प्रकृति के करीब के जाएंगे।

जॉइंट्स कॉजवे

यह उत्तरी आयरलैंड में मौजूद एक तटीय सड़क है जो अपने आप में बहुत ही अनोखी है। इसे यूके के चौथे अजूबे के रूप में पहचाना जाता है। ये जगह किसी को भी आसानी से लुभा लेती है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !