योग नगरी के इस सस्ते बाजार से बजट में करें खरीदी, यहां मिलेगा ट्रेंडिंग आउटफिट और ज्वेलरी का लेटेस्ट कलेक्शन

खरीदारी करने के शौकीन जहां जाते हैं वहां से स्टाइलिश चीजों की खरीदी करना पसंद करते हैं। आज हम आपको योग नगरी ऋषिकेश के एक सस्ते मार्केट के बारे में बताते हैं। यहां से आप कपड़े और ज्वेलरी दोनों की ही खरीदी कम कीमत में कर सकते हैं।
Cheap market

ऋषिकेश एक ऐसी जगह है जिसे हम सभी योग नगरी के नाम से पहचानते हैं। यहां पर घूमने फिरने के लिए लाखों की संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। यहां अध्यात्म और प्राकृतिक सुंदरता के साथ एडवेंचर का आनंद एक ही साथ लिया जा सकता है। जो लोग गंगा दर्शन करना चाहते हैं उनके लिए यह जगह बेस्ट है।वहीं जिन्हें राफ्टिंग और कैंपिंग करनी है वह भी यहां बड़ी संख्या में पहुंचते हैं।

ऋषिकेश में घूमने फिरने के अलावा कई सारे बाजार भी मौजूद है, जहां से जमकर खरीदी की जा सकती है। अगर आप स्टाइलिश आउटफिट पहनने के शौकीन हैं, तो ऋषिकेश के बाजार आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट साबित होने वाले हैं। चलिए आज हम आपको यहां के एक मार्केट के बारे में बताते हैं। जहां से सस्ते में शॉपिंग की जा सकती है।

ऋषिकेश का बेस्ट बाजार (Cheap Market)

हम ऋषिकेश के जिस मार्केट की बात कर रहे हैं वह राम झूला मार्केट है। यहां से आप एक से बढ़कर एक स्टाइलिश आउटफिट की खरीदारी बहुत ही कम कीमत में कर सकते हैं। यहां पर छोटी बड़ी बहुत सारी दुकाने हैं। जहां से आप सस्ते में स्टाइलिश आउटफिट खरीद सकते हैं। महिलाओं के लिए यहां लेटेस्ट वैरायटी उपलब्ध है।

सस्ती कीमत में अच्छी खरीदी

ऋषिकेश कैसे मार्केट से आप साड़ी, सूट,टी-शर्ट, कुर्ता सब कुछ खरीद सकते हैं। सबसे खास बात यह है कि यह सब कुछ यहां पर बहुत ही सस्ती कीमत में मिल जाता है। सलवार और ट्राउजर की भी यहां पर अच्छी वैरायटी है। अदर ज्वेलरी लेना है तो वह भी यहां मिल जाती है। सबसे अच्छी बात यह है कि यह सारा सामान केवल 300 से 500 रुपए में मिल जाता है। आप शॉल गर्म कपड़े स्वेटर जैसी चीज भी केवल 500 से 1000 रुपए में खरीद सकते हैं।

मिलेगी लेटेस्ट ज्वेलरी

आजकल हर तरह के आउटफिट के साथ ज्वेलरी पहनने का चलन बढ़ गया है। अगर आपको कुंदन के हार, चोकर, झुमके, नेकलेस, चूड़ी, कंगन खरीदना है तो वह यहां बहुत सस्ते दामों में उपलब्ध है। केवल 200 से 300 रुपए में आपको सब कुछ आसानी से मिल जाएगा। इसके अलावा आप बहुत कम कीमत पर पूजा पाठ का सामान भी यहां से खरीद सकते हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews