मध्य प्रदेश का सबसे सस्ता कपड़ा बाजार, यहां बजट में करें लेटेस्ट कलेक्शन की खरीदी

मध्य प्रदेश के अलग-अलग शहरों में कई सारे बाजार मौजूद हैं। जो अपनी किसी ने किसी क्वालिटी की वजह से पहचाने जाते हैं। चलिए आज हम आपके यहां पर सबसे सस्ते कपड़ा बाजार के बारे में बताते हैं।
Cheapest Cloth Market

खरीदारी करने के शौकीनों को अक्सर ऐसी जगह की तलाश होती है। जहां पर उन्हें बजट में एक से बढ़कर एक वैरायटी की चीजों की खरीदी करने को मिल जाए। शॉपिंग को लेकर सभी का अपना अंदाज होता है कोई मॉल जाकर ब्रांडेड कपड़े खरीदता है तो किसी को लोकल मार्केट से सस्ती खरीदारी करना अच्छा लगता है। वैसे आजकल फैशन के बदलते हुए दौर में सभी लोग बजट वाली खरीदी करते हैं क्योंकि थोड़े समय बाद जब चीज फैशन से बाहर हो जाती है तो उस पर इतने पैसे खर्च करने का मतलब नहीं निकलता।

भारत के लगभग हर शहर में कोई ना कोई ऐसा बाजार जरूर है जो अपनी बेस्ट क्वालिटी और चीजों की कीमतों की वजह से पहचाना जाता है। अपने दिल्ली के सरोजिनी, चांदनी चौक और कई बाजारों के बारे में तो सुना होगा लेकिन आज हम आपको मध्य प्रदेश के सबसे सस्ते कपड़ा मार्केट के बारे में बताते हैं। यहां पर आप लेटेस्ट कलेक्शन की खरीदारी बहुत ही कम कीमतों में कर सकते हैं।

मध्य प्रदेश का सबसे सस्ता बाजार

हम मध्य प्रदेश के जी सबसे सस्ते कपड़ा मार्केट की बात कर रहे हैं। वह वीडी क्लॉथ मार्केट है जो महाकाल नगरी उज्जैन में मौजूद है। सालों पुराना यह बाजार अपनी ट्रेंडिंग साड़ियों के कलेक्शन और डिज़ाइनर कपड़ों के लिए मशहूर है। आप यहां जाएंगे तो आपको एक से बढ़कर एक आउटफिट की खरीदी बहुत ही कम कीमत में करने को मिल जाएगी। यह सब बाजार है जहां से रिटेल व्यापारी भी थोक में खरीदी करके ले जाते हैं।

प्रसिद्ध वीडी क्लॉथ मार्केट (Cheapest Cloth Market)

वीडी क्लॉथ मार्केट का पूरा नाम विक्रमादित्य क्लॉथ मार्केट है जो मध्य प्रदेश में अपनी सबसे कम कीमत के कपड़ों की वजह से पहचाना जाता है। इस मार्केट की खासियत यह है कि कीमत तो काम है ही लेकिन क्वालिटी के मामले में आपको कभी कंप्रोमाइज नहीं करना पड़ेगा। आपके यहां एक से बढ़कर एक लेटेस्ट कलेक्शन बहुत ही कम कीमत में मिल जाएगा। प्रदेश के अलग-अलग शहरों से लोग यहां पर अलग-अलग वैरायटी के कपड़े खरीदने के लिए पहुंचते हैं।

vd cloth market

क्या है खासियत

इस बाजार की खासियत की बात करें तो यहां पर हर तरह के कपड़े बहुत आसानी से मिल जाते हैं। एक से बढ़कर एक साड़ी लहंगा और सूट मटेरियल के अलावा आप यहां वेस्टर्न कपड़ों की खरीदारी भी कर सकते हैं। घर के उपयोग के लिए यहां कंबल, चादर, सोफा कवर, पर्दे सब कुछ बहुत आसानी से मिल जाता है।

298 दुकानों में एक से बढ़कर एक कलेक्शन

विक्रमादित्य क्लॉथ मार्केट आज से नहीं बल्कि सालों से लग रहा है। 1980 में से स्थापित किया गया था जब यह केवल 8 से 10 दुकानों का था और अभी आंकड़ा 300 के करीब पहुंच चुका है। पहले यहां केवल ट्रेडिशनल ड्रेस मिलती थी लेकिन अब सभी वैरायटी के कपड़े मिलने लगे हैं। मध्य प्रदेश के अलग-अलग शहरों से यहां लोग सस्ते कपड़ों की खरीदी करने के लिए पहुंचते हैं, जो क्वालिटी के मामले में बेस्ट होते हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews