दिल्ली के इस बाजार में मिलेगा सरोजिनी से भी सस्ता सामान, यहां बजट में करें जमकर खरीद

खरीदी करने के शौकीनों को अक्सर ऐसे बाजारों की तलाश होती है जहां वह सस्ती कीमत में एक से बढ़कर एक वैरायटी की चीजें खरीद सकें। अगर आप भी शॉपिंग के शौकीन हैं तो दिल्ली के इस बाजार से खरीदी कर सकते हैं।
cheapest market

जब भी मौसम बदलता है उसके साथ फैशन भी बदल जाता है। दरअसल मौसम के हिसाब से कंफर्टेबल रहने के लिए सभी अपनी वॉर्डरोब में चेंज करते रहते हैं। इसी के साथ फैशन तो हर दिन नया आता है जिसके चलते सभी खरीदी करने के लिए बाजार जरूर जाते हैं। वैसे शॉपिंग एक ऐसा चस्का है जो व्यक्ति जरूरत ना हो तो भी करता है।

अगर आप भी खरीदारी करने की शौकीन है तो आपको अपने शहरों में मौजूद एक से बढ़कर एक बाजारों के बारे में जरूर पता होगा। दिल्ली अपने बेहतरीन बाजारों के लिए काफी फेमस है। आज हम आपके यहां के कुछ ऐसे मार्केट के बारे में बताते हैं जहां आपको सरोजिनी और जनपथ से भी ज्यादा सस्ता सामान मिलेगा। चलिए आपको इस बाजार के बारे में बताते हैं।

बाटला हाउस मार्केट (Cheapest Market)

हम जिस बाजार की बात कर रहे हैं वह दिल्ली के ओखला इलाके में पड़ता है और बाटला हाउस मार्केट के नाम से प्रसिद्ध है। आप यहां से सूट, साड़ी, लहंगा बहुत ही आसानी से खरीद सकते हैं। यहां पर आपको वैरायटी इतनी ज्यादा मिलेगी कि कंफ्यूजन हो जाएगा कि खरीदना क्या है। दिल्ली के अलावा आसपास के इलाकों से भी लोग यहां खरीदी करने के लिए पहुंचते हैं।

यहां बजट में करें खरीदी

यह राजधानी के सबसे पुराने बाजारों में से एक है जहां पर आप दुकानों से सामान खरीदने के साथ पटरी से भी सामान खरीद सकते हैं। यहां आपको सब कुछ बजट में मिल जाएगा जिससे पैसों की चिंता आपको नहीं करनी पड़ेगी। इस मार्केट में केवल 100 रुपए में कुर्ती और 500 रुपए में कोट मिल जाते हैं। अगर आपको डिजाइनर सूट या लहंगा खरीदना है तो वह भी 1000 से 2000 की रेंज में आसानी से मिल जाता है। आप यहां से कपड़ों के अलावा ज्वेलरी और फुटवियर भी खरीद सकते हैं।

कहां है मार्केट

दिल्ली के ओखला इलाके में मौजूद है मार्केट सुबह 10 बजे से लेकर रात 10 बजे बजे तक की मार्केट खुला रहता है। यहां से सबसे नजदीकी मेट्रो स्टेशन जामिया मिलिया इस्लामिया पड़ता है। यहां सब कुछ बहुत ही किफायती कीमत में उपलब्ध है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews