छिंदवाड़ा के इन प्रसिद्ध बाजारों से जमकर करें शॉपिंग, सस्ते में मिलेगी एक से बढ़कर एक वैरायटी

मध्य प्रदेश का छिंदवाड़ा अपनी खूबसूरती के लिए हर जगह पहचाना जाता है। चलिए आज हम आपको इस शहर के प्रसिद्ध बाजारों के बारे में बताते हैं। जहां सस्ते में शॉपिंग की जा सकती है।
cheapest market

Cheapest Market: घूमना फिरना, नई नई जगह देखना, खाना पीना, शॉपिंग करना ये हम सभी को पसंद होता है। जब भी हमें मौका मिलता है हम किसी न किसी जगह को एक्सप्लोर करने जरूर निकल पड़ते हैं। हम कहीं भी जाएं वहां हमें अलग संस्कृति, रहन-सहन और परंपराओं का दीदार करने को जरूर मिलता है।

मध्य प्रदेश की बात करें तो यहां पर घूमने के लिए एक से बढ़कर एक स्थान मौजूद है। यहां के हर शहर में कोई ना कोई ऐसा स्थान जरूर है जो लोगों के बीच बहुत प्रसिद्ध है। अलग-अलग जगह पर जवाब घूमने जाएंगे तो आपको वहां के लोकल मार्केट का दीदार करने की जरूर मिलेगा। यह मार्केट भी किसी ने किसी कारण से जरूर प्रसिद्ध है।

छिंदवाड़ा के बाजार (Cheapest Market)

छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश का एक ऐसा शहर है, जिसकी खूबसूरती अक्सर ही सैलानियों का आकर्षित करने का काम करती है। इसके सुंदर स्थान जितना लोगों का आकर्षित करते हैं उतने ही यहां के प्रसिद्ध बाजार भी आकर्षण का केंद्र है। अगर आप खरीदारी करने की शौकीन है तो आज हम आपके यहां के कुछ सस्ते और प्रसिद्ध बाजारों के बारे में बताते हैं जहां से शॉपिंग की जा सकती है।

बुधवारी बाजार

यह छिंदवाड़ा के प्रसिद्ध लोकल मार्केट में से एक है। यहां पर आपको एक से बढ़कर एक कपड़ों के साथ घर की जरूरत की हर चीज आसानी से मिल जाएगी। यहां पर 200 रुपए से लेकर 300 रुपए तक शर्ट, टीशर्ट, कुर्ती, जींस, पैंट खरीदे जा सकते हैं। यहां से घर सजाने के हैंडीक्राफ्ट सामान भी लिए जा सकते हैं।

इतवारी बाजार

यह बहुत ही प्रसिद्ध लोकल मार्केट है जो फैशन मॉल के पास लगता है। यहां पर कपड़े, फुटवियर, ब्यूटी प्रोडक्ट बहुत ही कम कीमतों में मिल जाते हैं। अगर आप खड़ी के कपड़े खरीदना चाहते हैं तो यहां इसकी काफी वैरायटी मिल जाएगी। इलेक्ट्रॉनिक और हैंडीक्राफ्ट आइटम्स भी आप यहां से खरीद सकते हैं।

गांधी मार्केट

छिंदवाड़ा के सबसे प्रसिद्ध बाजारों में से एक है। प्रसिद्ध होने के साथ ये काफी पुराना भी है। इस मार्केट में आप बहुत ही सस्ती कीमत में एक से बढ़कर एक ड्रेस खरीद सकते हैं। टीशर्ट, शर्ट, कुर्ती यह सब कुछ आप 200 से 300 रुपए में खरीद सकते हैं। अगर घर के लिए बर्तन खरीदने हैं या फिर फुटवियर खरीदना चाहते हैं, तो वह भी यहां पर मिल जाएंगे। इलेक्ट्रॉनिक सामान के लिए यह जगह काफी फेमस है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews