अनोखी फीस : डॉक्टर को सिखाया इलाज करना तो चार्ज होगा 500, गूगल करके सवाल पूछे तो देने होंगे 1000 रूपये

अनोखी फीस : डॉक्टर को सिखाया इलाज करना तो चार्ज होगा 500, गूगल करके सवाल पूछे तो देने होंगे 1000 रूपये

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। आप डॉक्टर (Doctor) के पास जाते होंगे तो पहले उनकी फीस जरूर पता करते होंगे। हर डॉक्टर की फीस अलग अलग होती है। उनके विशेषज्ञता, उम्र और अनुभव के हिसाब से भी फीस तय होती है। लेकिन इन दिनों एक डॉक्टर साहब के ओपीडी फीस (OPD Fees) की अनोखी पर्ची वायरल हो रही है। इसमें उन्होने कई तरह के अनोखी बातें लिखी है।

इन ओपीडी चार्जेस में 5 अलग अलग बातें हैं। पहली फीस इस बात की है कि डॉक्टर ही आपकी जांच करेंगें और फिर इलाज भी करेंगे। इसके लिए आपको 200 रूपये खर्चने होंगे। दूसरे नंबर पर है कि डॉक्टर द्वारा जांच करने के बाद अगर आपने उन्हें अपने तरीके से इलाज करने को मजबूर किया तो आपको 500 रूपये देने होंगे। इसके बाद वाला बड़ा मजेदार है। अगर आपने गूगल सर्च करके अपनी बीमारी से संबंधित कोई डाउट पूछे तो फिर डॉक्टर साहब 1000 रूपया वसूलेंगे। चौथे नंबर पर है कि मरीज खुद ही अपनी बीमारी बता दे और डॉक्टर से इलाज करने को कहे तो 1500 फीस होगी। और आखिरी है 2000 रूपये चार्ज जिसमें मरीज ही अपनी बीमारी डायग्नोस करे और खुद ही अपना इलाज भी कर ले। इस दिलचस्प फीस चार्ट को गौरव डालमिया ने ट्वीट किया है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews