Hindi News

समुद्री जहाज की स्पीड पर लहरों और हवा का असर, जानें पूरी डिटेल

Written by:Sanjucta Pandit
Published:
क्या आप जानते है समुद्र में चलने वाली जहाज की गति कैसे निर्धारित की जाती है। यह किन कारकों पर निर्भर करता है। इसके बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी इस आर्टिकल में पढ़िए, जो काफी रोचक है।
समुद्री जहाज की स्पीड पर लहरों और हवा का असर, जानें पूरी डिटेल

जहाज के बारे में हम सभी जानते हैं। समुद्री जहाज सबसे बड़े परिवहन साधनों में से एक माना जाता है, जो एक देश से दूसरे देश समान आयात और निर्यात करते हैं। कई प्रकार के जहाज होते हैं। जिनमें क्रूज, युद्ध पोत या फिर वोट शामिल हैं। हर किसी का कार्य अलग-अलग होता है। यह उनकी स्पीड पर भी निर्भर करती है। यह देखने में काफी विशालकाय होती है। जिसके सामने जाने पर यह बिल्कुल पहाड़ जैसी लगती है। इसे देखकर लोगों के मन में तमाम तरह के प्रश्न भी उठते हैं। जिनमें एक यह भी प्रश्न है कि समुद्री जहाज की स्पीड कितनी होती है।

यात्री जहाज हो या फिर माल वाहक जहाज हो या फिर वोट हो पानी में चलने वाले समुद्री जहाज की स्पीड जानकर कोई भी हैरान रह जाएगा।

जानें स्पीड

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आमतौर पर समुद्री जहाज की स्पीड 20 से लेकर 25 नॉट यानी 37 से 46.3 कम प्रति घंटे की होती है, जो कि इंजन की क्षमता पर निर्भर करती है। वहीं, यदि मॉडर्न जहाजों की बात की जाए तो इसकी स्पीड लगभग 30 नॉट यानी 55 किलोमीटर प्रति घंटे तक होती है।

क्या होता है नॉट?

अब मन में यह प्रश्न उठ रहा होगा कि नॉट क्या होता है। तो सबसे पहले हम आपको यह बता दें कि यह समुद्री गति मापने की एक इकाई है, जो कि 1.852 किलोमीटर प्रति घंटे के बराबर होती है। पानी की लहरों के कारण इसकी स्पीड कम हो जाती है। वहीं, जहाज की स्पीड को बढ़ाने से ईंधन की खपत भी बढ़ जाती है, इसलिए कई जहाज लीमिटेड स्पीड पर चलते हैं। इसके अलावा, समुद्र में आने वाले तूफान, तेज हवाएं और लहरों की दिशा से भी इसकी गति प्रभावित होती है।

इनपर होती है निर्भर

इनकी रफ्तार जहाज के आकार पर भी निर्भर करती है। लंबे और पतले जहाज तेज गति से चलती है, जबकि चौड़े और भारी जहाज धीमे गति से चलते हैं। साथ ही इंजन पर भी जहाजों की गति निर्भर करती है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit
Follow Us :GoogleNews