Hindi News

लाजवाब हैं भारत के ये पारंपरिक पकवान, एक बार खाने के बाद कभी नहीं भूलेंगे इनका स्वाद

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
सांस्कृतिक रूप से समृद्धि भारत एक ऐसा देश है। जहां के हर राज्य की अपनी कोई ना कोई खासियत और पहचान है। जब आप यहां के अलग-अलग राज्यों में जाएंगे तो परंपराओं के अलावा खान-पान का स्वाद भी अलग मिलेगा। चलिए आज कुछ पारंपरिक पकवानों के बारे में जान लेते हैं।
लाजवाब हैं भारत के ये पारंपरिक पकवान, एक बार खाने के बाद कभी नहीं भूलेंगे इनका स्वाद

भारत अपनी संस्कृति और विविधताओं के लिए दुनिया भर में अलग पहचान रखता है। यहां के पर्यटक स्थलों और त्योहार तथा संस्कृति के अलावा बेहतरीन खानपान भी लोगों को आकर्षित करने का काम करता है। आप चाहे गुजरात जाएं या फिर महाराष्ट्र, राजस्थान और मध्य प्रदेश आपको हर जगह बेहतरीन व्यंजनों का आनंद लेने का मौका मिलेगा।

इन सभी जगह का अपना अलग स्वाद और व्यंजन है जो इन्हें बाहर से आने वाले पर्यटकों के बीच मशहूर बनाने का काम करते हैं। मध्य प्रदेश का नमकीन जहां लोगों का दिल जीत लेता है तो वहीं पश्चिम बंगाल की मिठाइयों का कोई जवाब नहीं। बिहार का लिट्टी चोखा फेमस है और गुजरात के खट्टे मीठे पकवान लोगों के दिल में उतर जाते हैं। चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे ही ट्रेडिशनल फूड के बारे में बताते हैं जो आपको जरूर खाना चाहिए।

कश्मीरी वाजवान (Traditional Food)

कश्मीर भारत के सबसे खूबसूरत राज्यों में से एक है। जवान यहां के पारंपरिक भोजन में शामिल है। इसमें हर तरह का नॉनवेज खाना शामिल होता है जिनके साथ कुछ सब्जियां भी डाली जाती है। जो लोग नॉनवेज खाने के शौकीन हैं उनके लिए यह बेस्ट है। कश्मीरी में वाज का अर्थ कुकिंग और वान का अर्थ शॉप होता है।

राजस्थानी थाली

जब आप भारत के सांस्कृतिक रूप से समृद्धि राज्य राजस्थान पहुंचेंगे तो आपको यहां राजस्थानी थाली का आनंद लेने को मिलेगा। इस थाली में आपको दाल, बाटी, चूरमा, बाजरे की रोटी, हरी सब्जी और तरह-तरह की व्यंजन खाने को मिल जाएंगे।

पंजाबी थाली

पंजाब भारत के सबसे सुंदर राज्यों में से एक है और यहां का खाना देश विदेश तक प्रसिद्ध है। पंजाबी थाली में पराठे, मक्के की रोटी, सरसों का साग, चावल, दही की लस्सी, सलाद और मिठाई सब कुछ शामिल होता है।

गुजराती थाली

जब आप गुजरात जाएंगे तो आपके यहां स्वादिष्ट गुजराती थाली का आनंद जरूर लेना चाहिए। यहां की थाली में आपको कई स्वादिष्ट पकवानों का आनंद लेने को मिलेगा। इसके अलावा आप खाखरा, थेपला, जलेबी, फाफड़ा जैसी चीज भी खा सकते हैं।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews