कहीं आपके Mobile की पर्सनल बातें तो नहीं हो रही लीक, इन Signs की मदद से लगाएं पता

साइबर क्राइम के जरिए कई बार यह सुनने को मिलता है कि व्यक्ति से रुपए ठग लिए गए, तो कई बार लोगों के फोन से पर्सनल फोटोज या फिर बातें लीक हो जाती है।
कहीं आपके Mobile की पर्सनल बातें तो नहीं हो रही लीक, इन Signs की मदद से लगाएं पता

Mobile Safety : इन दिनों इलेक्ट्रॉनिक गैजेट का जमाना है। जिसे देखो मोबाइल फोन यूज करते हुए नजर आता है। लगभग हर वर्ग के लोग इसे चलाते हैं। बच्चा जन्म लेने के बाद जब 7 से 8 महीने का हो जाता है, तो उसे पेरेंट्स मोबाइल फोन पकड़ा देते हैं। तो वहीं स्कूली बच्चों से लेकर बड़े बुजुर्ग तक काफी ज्यादा टाइम में स्पेंड करते हैं। यह मनोरंजन का तो अच्छा साधन है, लेकिन कई बार यह जी का जंजाल भी बन जाता है। दरअसल, आज के आर्टिकल में हम आपको फोन में दिखने वाले उन Signs के बारे में बताएंगे, जिससे आप पता लगा सकते हैं कि क्या आपकी सीक्रेट बात कोई सुन तो नहीं रहा है?

हाई टेक्नोलॉजी के इस जमाने में फ्रॉड एक आम बात हो चुकी है। आए दिन साइबर फ्रॉड या साइबर स्कैमर्स के चर्चे सुनने में को मिलते हैं। साइबर क्राइम के जरिए कई बार यह सुनने को मिलता है कि व्यक्ति से रुपए ठग लिए गए, तो कई बार लोगों के फोन से पर्सनल फोटोज या फिर बातें लीक हो जाती है। तो चलिए आज के आर्टिकल में हम आपको कुछ सीक्रेट टिप्स बताते हैं, जिसकी मदद से आप यह पता लगा सकते हैं कि आपके फोन की सीक्रेट बातें कौन सुन रहा है।

ऐसे लगाएं पता

  • यदि आपके मोबाइल के डिस्प्ले पर एक आइकन आता है, तो आपको समझ लेना चाहिए कि किसी अन्य व्यक्ति द्वारा आपका फोन हैक कर लिया गया है और वह छुपकर आपकी सारी बातें सुन रहा है।
  • यदि आपके मोबाइल के डिस्प्ले पर टॉप राइट पर माइक ऑन किया है या फिर ग्रीन कलर का डॉट नजर आता है तो यह माइक एक्सेस का साइन होता है। यह तभी नजर आता है, जब कोई ऐप या सॉफ्टवेयर मोबाइल का माइक एक्सेस कर रहा होता है।
  • मोबाइल हैकिंग का सबसे बड़ा साइन यह होता है कि इसकी बैटरी बहुत जल्दी-जल्दी खत्म होती है। इस संकेत की मदद से आप बेहद आसानी से यह पता लगा सकते हैं कि आपका मोबाइल हैक हो चुका है और कोई चोरी छुपे आपकी सारी बातों को सुन रहा है।
  • अगर आपके स्मार्टफोन का डाटा तेजी से खत्म हो रहा है, तो यह मोबाइल हैकिंग का संकेत माना जाता है। इसलिए आपको फौरन सावधान हो जाना चाहिए।

ऐसे करें बचाव

  • इससे बचाव के लिए आप स्क्रीन टाइम कंट्रोल या स्क्रीन रिकॉर्डिंग फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिससे आप बेहद आसान तरीके से या पता लगा सकते हैं कि कौन सा ऐप आपकी मर्जी के बगैर काम कर रहा है। इस तरह आप अपने मोबाइल फोन को हैकर्स से सुरक्षित रख सकते हैं।
  • इसके अलावा, आप फोन को रिस्टोर कर सकते हैं। इससे मोबाइल में इंस्टॉल सारे ऐप्स डिलिट हो जाएंगे और आपका फोन सेफ हो जाएगा।
Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews