महाकुंभ का हिस्सा बनने जा रहे हैं प्रयागराज, जरूर लें इन 5 स्ट्रीट फूड का आनंद

प्रयागराज उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी के नाम से प्रसिद्ध है। यहां कई सारे पर्यटक स्थल मौजूद है जहां साल भर पर्यटकों का आना-जाना लगा रहता है। फिलहाल यहां महाकुंभ की तैयारी चल रही है। अगर आप भी इसमें शामिल होने जा रहे हैं तो यहां के कुछ व्यंजनों का स्वाद लेना ना भूलें।
Street Food

Street Food: घूमने फिरने का शौक हर किसी को होता है और नई जगह हर कोई एक्सप्लोर करना चाहता है। नई जगह पर जाने पर हमें वहां के खूबसूरत पर्यटक स्थलों का दीदार करने को मिलता है। इसी के साथ अलग संस्कृति, परंपरा, रहन-सहन, बोली और पहनावे के बारे में भी हमें जानकारी मिलती है। जब भी हम कहीं जाते हैं तो अक्सर हमें वहां की यह चीज आकर्षित करने का काम करती है।

किसी भी जगह पर घूमने जाने के दौरान संस्कृति और परंपरा के अलावा वहां का खानपान भी हमें बहुत आकर्षित करता है। कई बार तो ऐसा होता है कि हम किसी शहर या जगह को वहां मिलने वाले फूड आइटम की वजह से याद रखते हैं। दूसरों को हमें यही बताने में आता है कि वहां जाओगे तो यह जरूर खाना या यह जरूर लेकर आना।

प्रयागराज का स्वाद (Street Food)

फिलहाल प्रयागराज अपने महाकुंभ की वजह से चर्चा में बना हुआ है। यहां जोर-जोर से महाकुंभ की तैयारी चल रही है। अगर आप भी इसमें शामिल होने के लिए जाने वाले हैं तो आज हम आपके यहां के कुछ ऐसे व्यंजनों के बारे में बताते हैं जिनका स्वाद आपको एक बार जरूर लेना चाहिए।

सब्जी कचौरी

अपने-अपने शहरों में कचौरी आप सभी ने खाई होगी। कहीं पर मिर्ची के साथ तो कहीं पर हरी और लाल चटनी के साथ कचौरी मिलती है। प्रयागराज में आपको छोले आलू की सब्जी के साथ कचौरी का आनंद लेने को मिलेगा जो लाजवाब लगती है।

लस्सी

प्रयागराज गए और वहां की स्वादिष्ट लस्सी का स्वाद नहीं लिया तो समझी आपका जाना अधूरा है। यहां मलाईदार दही को फेंटकर स्वादिष्ट लस्सी बनाई जाती है। इसका स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें गुलाब की पंखुड़ियां और फ्रूट एसेंस डाले जाते हैं।

चाट

इलाहाबाद में आपको एक से बढ़कर एक स्वादिष्ट चाट का आनंद लेने को मिलेगा। आप यहां पापड़ी चाट, फुल्की, दही सौंठ के बताशे खा सकते हैं। यह सारे फूड आइटम देसी घी से तैयार होते हैं और खाने में लाजवाब लगते हैं।

दही जलेबी

जलेबी का स्वाद आप सभी ने कभी ना कभी जरूर चखा होगा। किसी ने पोहा के साथ जलेबी खाई होगी तो किसी ने खमण फाफड़ा के साथ इसका आनंद लिया होगा। जब आप प्रयागराज जाएंगे तो आपको दही के साथ जलेबी खाने को मिलेगी और इसका स्वाद बहुत निराला होता है।

छोले समोसे

समोसे एक ऐसी चीज है जो बच्चों से लेकर बड़े सभी को पसंद आते हैं। प्रयागराज में इसे छोले के साथ कतरी हुई प्याज और बारीक सेव डाल कर दिया जाता है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews