Bubble Tea : चाय आजकल लोगों के लिए फैशन बन चुका है। ऐसा माना जाता है कि चाय शराब के नशे से भी ज्यादा खराब है। दरअसल, आजकल हर गली मोहल्ले में चाय की एक छोटी सी टपरी खोलकर वहां पर नव युवकों की काफी भीड़ देखने को मिलती है। चाय के शौकिन लोग नए- नए तरह के फ्लेवर की चाय टेस्ट करना पसंद करते हैं। इसी कड़ी में इन दिनों लोगों के बीच बबल टी प्रचलित हुआ। जिसे लेकर Google आज यानि 29 जनवरी को एक खास डूडल के साथ इंटरैक्टिव गेम के साथ बबल टी मना रहा है। बता दें यह चाय कोविड के दौरान वैश्विक स्तर पर लोकप्रिय हुई थी। इसे अमुमन बोबा टी और पर्ल मिल्क टी के नाम से भी जाना जाता है और साल 2020 में आज ही के दिन एक नए इमोजी के रूप में इसकी आधिकारिक घोषणा की गई। तो आइए विस्तार से जानते हैं इस खेल के नियम और इसके इतिहास के बारे में…
ये भी पढ़ें
अपनी दुकान चलाने की अनुमति
दरअसल, Google एक इंटरैक्टिव डूडल लेकर आया है जो नेटिज़न्स को अपनी खुद की दूध की चाय बनाने और अपनी दुकान चलाने की अनुमति देता है। इसके लिए मात्र आपको डूडल पर क्लिक करना है। इसके बाद, आपके स्क्रीन पर एक एनीमेशन चलना शुरू हो जाएगा। खेल में चाय बनाने की प्रक्रिया सीधी है क्योंकि उपयोगकर्ताओं को एक निश्चित रेखा तक पहुंचने के लिए बस दूध और बोबा गेंदों जैसे प्रत्येक घटक के साथ कप को भरने की जरूरत होती है।
चाय का क्रेज
वहीं, Google ने अपने डूडल पेज पर शेयर करते हुए लिखा कि, “यह ताइवानी पेय एक स्थानीय उपचार के रूप में शुरू हुआ और पिछले कुछ दशकों में लोकप्रियता में विस्फोट हुआ है। बबल टी की जड़ें पारंपरिक ताइवानी चाय संस्कृति में हैं, जो बहुत पहले की हैं। 17 वीं शताब्दी। हालांकि, यह 1980 के दशक तक नहीं था कि बबल टी जैसा कि हम आज जानते हैं, का आविष्कार किया गया था। अब बात करते हैं इस चाय के इतिहास की। दरअसल, बबल टी ताइवनी चाय है जो कि कोविड काल के दौरान काफी ज्यादा प्रचलित हुआ। तभी से लेकर इस चाय का क्रेज देखने को मिल रहा है।
Bubble Tea Ingredients
- 2 कप पानी
- 1 कप टैपिओका बॉल्स
- 1 चम्मच चाय पत्ती
- 1 चम्मच शहद या ब्राउन शुगर
- 1 कप दूध
- 2 चम्मच बर्फ के टुकड़े
इसे आप घर पर भी आसानी से बना सकते हैं। जिसे बनाने में आपको केवल 20 मिनट का समय लगेगा। इसके लिए आपको टैपिओका बॉल्स की जरूरत होगी या फिर इसकी जगह आप साबूदाना का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
