Skydiving का लेना है आनंद, इन 5 खूबसूरत जगहों पर जमकर करें एडवेंचर

इस दुनिया में एक से बढ़कर एक खूबसूरत स्थान मौजूद है। जहां पर एडवेंचर का आनंद लिया जा सकता है। चलिए आज हम आपको कुछ शानदार स्थान के बारे में बताते हैं जहां स्काई डाइविंग की जा सकती है।
Skydiving

Skydiving Destinations: जब भी छुट्टियां पड़ती हैं या फिर वीकेंड आता है। लोग ऐसी जगह पर जाना पसंद करते हैं। जहां पर वह जमकर मौज मस्ती कर सकें। अक्सर लोगों को बर्फीली जगह और ऊंचे ऊंचे पहाड़ों पर जाते हुए देखा जाता है। कुछ लोग ऐसे होते हैं जिन्हें एडवेंचर करना पसंद होता है और वह अक्सर एडवेंचर ट्रिप प्लान करते रहते हैं।

एडवेंचर का भी अपना ही आनंद है क्योंकि खुले आसमान में उड़ते हुए आसपास की दुनिया को देखना बहुत ही अद्भुत नजारा होता है। अक्सर सुंदर नजारों का आनंद उठाने के लिए लोगों को स्काई डाइविंग करते हुए देखा जाता है। अगर आप भी एडवेंचर के शौकीन है और स्काई डाइविंग करना पसंद करते हैं, तो आज हम आपको दुनिया की कुछ ऐसी जगह के बारे में बताते हैं जहां आप इस एडवेंचर ट्रिप को इंजॉय कर सकते हैं।

इंटरलेकन स्वीटजरलैंड

दुनिया में स्काई डाइविंग करने के लिए कई सारी बेहतरीन जगह है। स्विट्जरलैंड की बात करें तो यह सबसे अच्छी जगह है। अगर आप रोमांच का आनंद लेना चाहते हैं तो स्विट्जरलैंड के इंटरलेकन में एडवेंचर कर सकते हैं। यहां 15 से 20 मिनट की स्काईडाइविंग में आप इन सारी शानदार जगह देख सकते हैं।

एवरेस्ट नेपाल

अगर आप स्काई डाइविंग का आनंद उठाना चाहते हैं तो नेपाल एक बेहतरीन जगह है। इस जगह को स्काई डाइविंग डेस्टिनेशन के लिए पहचाना जाता है। यहां पर सदर माता नेशनल पार्क है जहां आप इस एडवेंचर का आनंद उठा सकते हैं।

कोस्टा ब्रावा

अगर आप स्काई डाइविंग का आनंद उठाना चाहते हैं तो स्पेन की इस जगह पर आपको जरूर जाना चाहिए। बार्सिलोना से 60 किलोमीटर दूर ब्लेंस से फ्रांसीसी बॉर्डर तक फैली ये जगह बहुत ही खूबसूरत है।

बीर बिलिंग

हिमाचल प्रदेश के बीर बिलिंग में भी स्काई डाइविंग का आनंद लिया जा सकता है। यह एडवेंचर डेस्टिनेशन के नाम से पहचानी जाने वाली जगह है। यहां पर ओलंपिक गेम का आयोजन भी किया जा चुका है। आप यहां पैराग्लाइडिंग का भी आनंद ले सकते हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews