गुजरात के कच्छ में चोरों ने रातों-रात गायब की 400 घरों की छत, खिड़की और दरवाजे, जांच में जुटी पुलिस

गुजरात के कच्छ में चोरों ने रातों-रात गायब की 400 घरों की छत, खिड़की और दरवाजे, जांच में जुटी पुलिस

कच्छ, डेस्क रिपोर्ट। गुजरात (Gujarat) के कच्छ (Kutch) इलाके से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां पर रातों-रात लगभग 400 घरों की छत और खिड़की-दरवाजे चोर चुरा कर ले गए। चोरी की इस घटना से सभी आश्चर्य में हैं।

गुजरात में साल 2001 में विनाशकारी भूकंप आया था। जिसके बाद सरकार की ओर से 40 करोड़ रूपए खर्च कर सरदार पटेल के नाम पर एक कॉलोनी तैयार की गई थी। कॉलोनी में बनाए गए घरों को भूकंप में तबाह हुए लोगों को दान कर दिया गया था।

Must Read- 50 रुपए खो जाने पर मां की डांट से आहत हुई बच्चियां, घर छोड़ जा रही थी मुंबई, RPF ने किया रेस्क्यू

यहां रहने वाले अधिकतर लोग रोजगार की तलाश में बाहर चले गए हैं और 400 घर लंबे समय से खाली पड़े हुए खंडहर हो गए थे। इसी का फायदा उठाते हुए चोरों ने यहां से खिड़की, दरवाजे और घर की छत भी चुरा ली। चोरों ने घरों को बहुत ज्यादा नुकसान पहुंचाया है, क्योंकि लगभग 400 घरों में से सामान गायब है।

मामले की भनक लगते ही पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है। इलाके में हो रही चोरी की घटना से विदेश में जो परिवार रहते हैं वह भी चिंता में है। कई NRI परिवार है जो सालों में कच्छ आ पाते हैं। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस जल्द से जल्द चोरों का पता लगाने की बात कर रही है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews